हमारें गांव में पानी कि बहुत समस्या है, नाला का गंदा पानी पीना पड़ता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे
ग्राम पंचायत-बिसपुर, गांव-कुडुमखोदरा ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवाराम मरकाम बता रहें है कि उनके गांव में 3 हैण्डपंप है और 93 घर कि जनसंख्या है, जिसमें से कम लोगों ने पानी पीते है आधा से ज्यदातर लोग नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, इसकें लिए उन्होंने ग्राम सभा में आपनी बात रखे थे लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सरपंच@9691410078, PHE@6261717578.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव के लोग नदी का पानी पिते हैं, कृपया मदद करें-
हस्तिना कश्यप, ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या होती है, गांव में हैंडपंप है परन्तु उसमे बहुत ज्यादा आयरन है| आयरन होने के कारण नदी का पानी पीना पड़ता है| और नदी के पानी पिने के लोग बीमार पड़ रहे हैं| इस लिए उन्होनें सचिव-सरपंच के साथ शिकायत नहीं कियें हैं मोखिक रूप से बताएं हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7587883357, सचिव@9406006553.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयमती बघेल बता रहे हैं| इनके गाँव में पानी की समस्या है| गाँव में हैंडपंप है किन्तु उसमे से गंदा व लाल पानी निकलता है| कुछ समय के बाद पानी से बदबू आना शुरू हो जाता है| गाँव के लोग दूर कुएं का पानी पीते हैं, कुएं के पानी से भी गाँव के लोग बीमार होते हैं| कुएं का पानी खुले में है जिससे कचरे होते हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गाँव में पीने का पानी की सुविधा के लिए दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर@9302458754, सरपंच@9301714816.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हैंडपंप नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-काँगएड़म, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर ( छत्तीसगढ़) से समलुराम कवासी जी बता रहे हैं इनके गाँव में पानी की समस्या है| इस गाँव में 80 परिवार निवासरत है और लोग कुएं का के पानी से पीते व नहाते हैं| सरपंच सचिव से बात करने पर हो जाएगा कहकर चुप हो जाते हैं| गर्मी मे कुएं का पानी बहुत नीचे चला जाता है और इनको पानी निकालने मे बहुत दिक्कत होती है|पानी की इस समस्या को दूर करने के लिए इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील की है| संपर्क नंबर@8605336650.
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे पारा में हैंडपंप नहीं लगा है, 1 किमी दूर नाला से पानी लाना पड़ता है...
ग्राम- पाईकपारा,पंचायत बड़े किलेपाल न.1, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से जोगा राम बता रहे हैं कि उनके पारा में हैंडपंप नहीं लगा हैं। गांव की महिलाओं को पानी के लिए 1 किमी दूर नाला जाना पड़ता है| गर्मी के दिनों में पानी सूख जाता हैं, और बारिश के मौसम में गन्दा हो जाता है। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैं| इसके लिए कई पंचायत में शिकायत किये हैं, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| उनका कहना हैं कि सरकार के माध्यम से उन के मोहल्ले में एक हैंडपंप लगा दें| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@6268963915. सरपंच@6268603669. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
