हमारे गाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति 2014 में हुई थी लेकिन अभी तक भवन नही बना है...
ग्राम-कासावाही, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ में राम भरोसा साहू बता रहे है कि उनके गाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति 2014 में हुआ है लेकिन अभी तक भवन नही बना है इसलिए वे लोग सामुदायिक भवन के अतिरिक्त कक्ष में उप स्वास्थ्य केंद्र चला रहे है| उसके लिए उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार शिकायत भी किये तो आज बन जायेगा कल बन जायेगा बोल बोलकर टाल मटोल कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके उप उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाने में मदद करें: पंच राम भरोसा साहू @7587395023, चारामा C.E.O.@8770708980. भान साहू@9406033089.
Posted on: Jan 13, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मोला मिले मितानिन नाम की पर मोला जानत है...मितानिन गीत -
तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से भानबती कोडोपी एक मितानिन गीत सुना रही है, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों को मितानिन कहा जाता है. मितानिन छत्तीसगढ़ी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ है मित्र यह अधिकतर महिला मित्र के लिए उपयोग होता है:
मोला मिले मितानिन नाम की पर मोला जानत है-
जब सेवा के काम महान की पर मोला जानत है-
स्वास्थ्य सम्बन्धी ला जानकारी ला बताबो जी-
स्वास्थ्य के जन-जन अलख़ जगाबो जी-
मोला मिले मितानिन नाम की पर मोला जानत है...
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: BHANBATI KODOPI SONG VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रे रे लोयो रेला रेला रेला...आदिवासी गोंडी गीत -
ग्राम-खड्गाँव, तहसील-मानपुर, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ में गाँव की आदिवासी लड़कियां एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रे रे लोयो रेला रेला रेला-
आदिवासी भाषा गोंडी मावा भाषा-
गोंडी मावा गोंडी मावा भाषा जीवा इनता-
भाषा पुन्गार लेनता भाषा मनभाषा-
ढोल डाका पाटा ते जुड़े माता भाषा-
भाषा पुन्गार लेनता भाषा मनभाषा...
Posted on: Jan 09, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
वर्षा आती पानी आती, धरती हरी भरी हो जाती...कविता -
ग्राम-भाडाटोला, विकासखंड-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान मार्को के साथ में भावेश कुंजाम, हेमंत उसेंडी, कैलाश कुंजाम एक कविता सुना रहे है:
वर्षा आती पानी आती धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान खेतो में लगाता धान-
पकता धान दिवाली आती खूब सर्दियाँ ठण्ड लाती-
सुवेटर पहने तापे आग गाँव-गाँव में होती बात...
Posted on: Dec 30, 2017. Tags: CHANDRABHAN MARKO SONG VICTIMS REGISTER
नोनीली वेया ली...गोंडी विवाह गीत
जिला-बीजापुर, छत्तीसगढ़ से सुनीता एमला एक गोंडी गीत सुना रही है यह गीत तब गया जाता है जब लड़का और लड़की को शादी के बाद कमरे में घुसाया जाता है:
नोनीली वेया ली – आले को को के लायो-
मेरे नोनी निमुदियाल-
मोको तानु को दिल को सुपाडा-
को को ली भईया ली-
मोनिली भईया ली...

