हमारे महिला समूह ने सरकार से उधार लिया है और दोना पत्तल बनाकर बेचने का काम करते हैं...
ग्राम-कसोंदा ब्लॉक्-गुंडरदही जिला बालोद (छत्तीसगढ़) से किरण ठाकुर बता रही है ये अपने गाँव में 1 वर्ष से बचत महिला समूह चला रही है इनके समूह 12 सदस्यों का है एक बैठक में एक सदस्य 20 रूपये राशि जमा करते हैं यदि समूह के कोई सदस्य लोन लेता है तो 2% ब्याज लेते हैं इसके अलावा समूह के माध्यम से दोना-पत्तल बेचने का काम करते हैं इसके लिए सरकार से 1 लाख रूपये का लोन लिए थे शादी घर वालों से दोना पत्तल की मांग आती है अभी हमारे काम की बस शुरुआत है | एक छोटा सा किराना स्टोर भी चलते हैं और समूह द्वारा किश्त पटाते हैं इस प्रकार अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहते है: संपर्क नंबर@8085126257 (169664) CS
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CG GROUP GUNDARDEHI BALOD HELP KIRAN THAKUR SELF SONG VICTIMS REGISTER
जड़ी बूटी से दवा बनाकर इलाज करते हैं, दवा के बदले कुछ नहीं लेते, स्वेच्छा से देने वाले देते हैं...
ग्राम-बलगाडान, तहसील-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य बलदेव मंडावी बता रहे हैं, वे सिर दर्द, पेट दर्द, सूजन हो जाने से संबंधित दवा देते हैं, लगभग 10 साल से ये काम कर रहे हैं, ये जड़ी बूटी वे पहाड़, जंगलो से प्राप्त करते हैं, दवा के बदले में वे कुछ नहीं लेते हैं, स्वेच्छा से देने वाले देते हैं, अभी तक 10 लोगों को दवा दे चुके हैं, जिसके बाद उन्हें लाभ मिला है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये सपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@6261996165. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALDEV MANDAVI CG HEALTH JAGDALPUR SONG SWASTHYA VICTIMS REGISTER
निमिया के डरिया मईया, बनल बा झुलनवा...देवी गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ओमप्रकाश यादव एक देवी गीत सुना रहे हैं:
निमिया के डरिया मईया-
बनल बा झुलनवा-
मईया मोरी झूली लेतू न-
आई के हाँ झुलानवा-
मईया मोरी झूली लेतू न-
दुर्गा तू झूली लेतू-
लक्ष्मी तो झूला तू... (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG OMPRAKASH YADAV RELIGION SONG VICTIMS REGISTER
घरे खोजली बाहर खोजली...गीत-
ग्राम रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दुर्गा मरावी एक गीत सुना रही हैं:
घरे खोजली बाहर खोजली-
खोजली बा संसार हो-
कि तोहरा जैसन ए मोर दाता केहू हे न बा-
तोहरे से आस बाके-
तोहे ही साहस-
तोहरे कृपा से लेहे सान संसार... (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI DURGA SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में 150 के लिए हैंडपंप नहीं, 20 साल से मदद मांग रहे, कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं...
ग्राम पंचायत-बेतो, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मिथलेश कुमार बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं लगा है, जिसके कारण दिक्कत होती है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास शिकायत किया है, अधिकारी का कहना है आयेगा तो लगेगा, लेकिन आज तक नहीं लगा है मोहल्ले में लगभग 150 लोग रहते हैं और कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं पंचायत भवन और स्कूल के पास एक हैंडपंप लग जाता तो आम लोगों और बच्चों को भी सुविधा होता इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें, 20 सालों से मदद मांग रहे हैं पर कुछ नहीं हुआ : संपर्क नंबर@9422300674. (AR)
