वन अधिकार अधिनियम 2006 में आखरी निर्णय ग्राम सभा का होता है-

ग्राम-बनेडेगा, प्रखण्ड-पालकोट, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ललित कुमार महतो वन अधिकार अधिनियम के बारे में बता रहे हैं, वे वन अधिकार अधिनियम के लिए काम करते हैं, लोगो को इसके बारे में जानकारी देते हैं, वन अधिकार अधिनियम 2006 में लागू हुआ जिसके अनुसार 13 दिसम्बर 2005 में जो व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा कर अपना जीवन यापन कर रहा है, उन्हें 10 एकड़ तक भूमि देने का प्रावधान है, इसके लिए व्यक्ति उसी गांव का होना चाहिए, आदिवासी हो तो उसका जाति प्रमाण पत्र, जमीन का नक्शा, ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति लगाकर अनुमण्डल स्तरीय समिति के पास जमा किया जाता है, इसमें अंतिम निर्णय ग्राम सभा का होता है, अभी तक चैनपुर प्रखण्ड के 83 गांव में उन्होंने काम किया है...

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GUMLA LALIT KUAMRA MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

कबिरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपने चले हमारे साथ: कबीर चर्चा

वृंदावन हाल, रायपुर (छत्तीसगढ़) से रंगकर्मी निसार अली बता रहे हैं, वृंदावन हाल में कबीर के विचारो को लेकर एक बैठक हुई, बैठक के मुख्य अतिथी महेश मिश्र थे, जिन्होंने कबीर पर अपना व्यख्यान दिया, इसी के सांथ सेन गुप्त द्वारा एक नाटक किया गया, जिसमे वर्तमान समय को लेकर अपने विचार व्यक्त किये, श्रोताओं का भी इसमें बड़ा सहयोग रहा, इस बैठक में मूल रूप से कवीर आज के युग में किस तरह से हमारे सामने चुनौती है, प्रासंगिक है अन्धविश्वास, संप्रदयिकता, जातीवाद के खिलाफ किस तरह से दिशा निर्देश देते हैं, इस पर चर्चा हुई, सांथ ही उनके दोहे सुने गए...जैसे : कबिरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपने चले हमारे साथ...

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: HD GANDHI NISAR ALI SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Chainpur Jharkhand in Sadri language : 21st July 2018...

Today Lalit Kumar Mahto and Suman Ekka are helping us listen to reports and songs from Chainpur area in Gumla district of Jharkhand in this latest edition of Bluetooth radio program in Sadri language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: BULTOO RADIO LALIT KUMAR MAHTO SONG SUMAN EKKA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH HINDI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »