जब देश में महिलाएं राजनीति में आएंगी, उनका सशक्तिकरण होगा तभी देश और समाज बदलेगा...

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार जिले में हो रहे नगर निगम चुनाव् के बारे में एक महिला प्रत्याशी मधु श्रीवास्तव से बातचीत कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी हो रही है इसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों से मदद मिल रही हैं ऐसे ही एक सीट से मधु जी उनसे कह रही हैं की जो भी निचले वर्ग के लोग हैं हम उनके साथ काम करना चाहते हैं ,उनकी समस्याएं जैसे राशन कार्ड,पानी आदि में उनकी सेवा करना चाहते हैं, वे कह रही हैं कि जब देश में महिलाओ का सशक्तिकरण होगा तभी देश और समाज बदलेगा इस बदलाव के लिए मधु जी सरकार को धन्यवाद दे रही है.सुनील कुमार@9308571702

Posted on: May 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

दादा भौजी सुन लीहो, सुन लीहो काकी...सीजीनेट गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे है :
दादा भौजी सुन लीहो, सुन लीहो काकी-
सब कोई बोलिह नहीं रहे कोई बाकी-
हाय रे हाय रे सूरजपुर से कैलाश पोया बोले-
सुनील कुमार बिहार से बोले-
सूचना क्रांति के बहे बयार-
लोकतांत्रिक मीडिया के मालिक-
सीजीनेट स्वर में बोले-
हाय रे हाय रे बस्तर से सुमनलता बोले-
बालाघाट से सरला श्रीवास बोले,
मोबाइल रेडियो के बहे बयार-
शहर हो या गांव जवार-
बुल्टू रेडियो में बोले-
हाय रे हाय रे गोंडी, कुडुक,कुई-
भाषा आदिवासी स्वर में बोले...

Posted on: May 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 15th May 2017 -

रायपुर भ्रमण के लिए पंचायत प्रतिनिधि रवाना – नईदुनिया न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ – नारायणपुर के बीपीएल परिवारों का फिर से होगा सर्वे – नईदुनिया न्यूज़ नारायणपुर छतीसगढ़-
कंपनी ने धोखे से किसानों की पूरी जमीन करवा ली अपने नाम – नईदुनिया न्यूज़ मुलताई मध्यप्रदेश-

Posted on: May 15, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...देवी गीत -

ग्राम-पालीघाट, पोस्ट-पड़ेगाँव, जिला-रायग़ढ (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार चौधरी एक देवी गीत सुना रहे है :
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है-
पूछते तेरे वत रानी माँ में दरबार लगाया है-
चलो बुलावा आया है, माता बुलाया है, जय मातादी-
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मरो का-
रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का-
मस्त हवाओं का झोका, यह संदेसा लाया है-
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...

Posted on: May 15, 2017. Tags: RAMESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

मातृ देवो भव : माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मदर्स डे 1908 से मनाया जा रहा है...

मातृ देवो भव : मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मातृत्व दिवस पर बात कर रहे है वह बता रहे है कि माँ का क़र्ज़ कभी भी संतान नही चुका सकती है, इस दिवस से जुड़े पहलुओं पर बताने चाहते है, छात्रा केथरीन द्वारा शोध करते हुए एक माँ ऐना के बारे में जाना कि अपनी माँ के त्यागपूर्ण जीवन को अहसास बनाए रखने के लिए ऐना ने मदर्स डे मनाने की अवधारणा को जन्म दिया उन्होंने गवर्नर आदि कई प्रमुखों को पत्र लिखा कि माताएं अपने बच्चों को जन्म देते समय जो कष्ट झेलती है, उन्हें सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए प्रयतनशील रहती है और उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मदर्स डे मनाना चाहिए | सुनील@9308571702

Posted on: May 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »