रेला-रेला इन्दाना रेला इन्दाना...गोंडी गीत
विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रेला-रेला इन्दाना रेला इन्दाना-
लेंग लयोर उंदी सुल्ला कैक जहाना-
तह नाना मोर इन्दाना हुल्किंग इन्दाना-
लेंग लयोर टूंडसी मंजोल उर्री कुहाना-
उसावने रेला इंजोर हार एन्दाना-
लेंग लयोर निपसे धीरे-धीरे तिर्याना...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: RAMESH DUGGA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के घरेलू उपाय...
ग्राम-रहंगी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को उच्च रक्तचाप नाशक घरेलू उपाय की जानकारी दे रहे है| सामग्री इस प्रकार है: अनार दाना, पीपल, सोठ, काला नमक, भुनी हींग,अर्जुन छाल का चूर्ण में निम्बू शहद मिलाकर घोट कर रख ले इसकी या तो गोली बना ले या फिर चूर्ण रूप में रखे. सुबह शाम 5 ग्राम मात्रा जल के साथ नियमित सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित हो जाता है| इसके साथ ही जटा माशी की चूर्ण की एक चम्मच दो बार नियमित सेवन करना लाभकारी सिद्ध होता है. ये वनस्पतियाँ हम सभी के आसपास पाई जाती हैं और इसमें कोई अधिक खर्च नहीं है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
कोयनार बगइचा में रुदबुदू के ना साग कोयनार बगइचा में....सरगुजिया गीत
ग्राम-बरदर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से बाबूलाल राम एक सरगुजिया गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत का सन्दर्भ यह है कि एक लड़की जो शहर से गाँव आयी है और गाँव के ही एक किसान के खेत में साग तोड़ने के लिए जाती है जहाँ किसान की बेटी से उसकी बहस होती है:
कोयनार बगइचा में रुदबुदू के ना साग कोयनार बगइचा में-
रुदबुदू के ना साग प्यार से तोड़ब जुरमान लागि जातौ-
चार से तोड़बे जुर्माना लागि जातौ-
जे होतौ देखल जातौ चाहे लगे जुर्माना-
जाबौ साग तोड़े रे हम जाबौ साग तोड़े...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: BABULAL RAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेट के रोग के नुस्खे...
ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को पेट से सम्बंधित रोगों को एवं कब्ज दूर करने का अत्यंत लाभकारी नुस्खा बता रहे है जिसे हम अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से स्वयं ही घर में बना सकते हैं . छोटी हरड़, पिपली, काला नमक, निसोथ, सोठ सबको 100-100 ग्राम मिलाकर कूटकर महीन बना कर सुरक्षित कांच की शीशी में भरकर रख दे. रात को सोते समय एक-एक चम्मच बनाया हुआ चूर्ण कुनकुने पानी के साथ ले. इससे पेट भी साफ़ रहेगा तथा पेट के रोग कब्ज जैसे रोग से भी राहत मिलेगी. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
रेलों यो रेला रेलों यो रेला...गोंडी जतरा गीत
ग्राम-चाचड़, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा के साथ एक साथी है जो एक करसाड़ जतरा गोंडी गीत सुना रहे है:
रेलों यो रेला रेलों यो रेला-
इपोर पारे दे पोपोर पारिन दीपू-
आया-आया रो बूबा रो-
यडिसातोड़ बेपो यडिसातोड़-
रेलों यो रेला रेलों यो रेला...
