ये जिंदल नहीं है ये दलदल है, उसके पास में दलबल है...रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक रचना सुना रहे है:
ये जिंदल नहीं हैं ये दलदल है-
उसके पास में दलबल है-
तो हमारे पास में केवल हल-
कई सील टूट गए कई बिल ख़राब-
और जब से उद्योगपति आया-
सबकुछ हुआ बर्बाद-
माँ बहन बिक गए हरियाली हुए विनाश-
और गाँव-गाँव उजड गए-
कम्पनी का हुआ राज...
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अकौना के औषधीय गुण...
ग्राम-कुम्हली, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन लाल यादव अपरस की बीमारी जिसमे शरीर में खुजली होती, घाव होता है जिसे सोरायसिस चर्मरोग भी कहते है जो अक्सर पैरो में और हाथो में होता है वे आज इसके घरेलू इलाज के बारे में जानकारी दे रहे है वे कह रहे हैं कि अगर आप को या किसी को अपरस की बीमारी है तो उस जगह पर अकौना के पौधे का दूध का लेप लगाये एवं उसके ऊपर ग्रीस भी लगाये तो नमी बनी रहती है और थोड़े दिन में अपरस ठीक हो जाता है । अकौना का वे एक और गुण बता रहे हैं कि अकौना की जड़ को छीलकर उसके छिलके को एक चम्मच पाउडर बना के खाया जाये तो जो पेट के कीटाणु होते है वो ख़त्म हो जाते है| मिट्ठन लाल यादव@7828287936
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: MITTHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Rice distribution in PDS shop started again after report on CGnet...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि इनके गाँव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल नहीं मिल रहा था और अधिकारियों को बार-बार अनुरोध करने पर भी कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था और लोग परेशान थे तो उन्होने सीजीनेट स्वर में अगस्त माह में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि उनके गाँव में राशन का चावल नहीं मिल रहा है. रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तब उसके बाद दूसरे महीने से चावल फिर से मिलना शुरू हो गया और गाँव के सभी लोगों को और खासकर गरीब परिवारों को बहुत राहत मिली है इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है|कन्हैयालाल पडियारी@9981622548
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
डुग डुगा बजा बजे मोर जीवा ख़ुशी होए...विवाह गीत
रूपलाल मरावी ग्राम-धुमाडाड़, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला – सूरजपुर छत्तीसगढ़ से हैं आज उनके साथ में गाँव की महिलाएं है जो एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
डुग डुगा बजा बजे मोर जीवा ख़ुशी होए-
डुग डुगा बजा बजे मोर जीवा ख़ुशी होए-
कन्या कुमारी रेआ करालो पोसे...
Posted on: Feb 22, 2017. Tags: Ruplal Marawi
इंसान अब इंसान नहीं रह गए, पशु से भी बदतर हो गए...गज़ल
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गजल गीत सुना रहे हैं:
इंसान अब इंसान नहीं रह गए-
पशु से भी बदतर हो गए-
जब तक थे थोडा हैवानियत पर उतर गए-
पद और धन मद की गरिमा से-
आसमान को छू गए और जब गिरे तो
ख़ाक छानते रह गए...
