छत्तीसगढ़ी गीत : जड़ी-बूटी सबो ला हम कोड़ा हाड़ी-गोटी दवा बनावा...

ग्राम-देवरी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) का मूल निवासी कैलाश सिंह पोया छत्तीसगढ़ी बोली में एक सुना रहा है:
जड़ी-बूटी सबो ला हम कोड़ा हाड़ी-गोटी दवा बनावा-
सगा-समधी सबे आवे पास पड़ोसी सबे-
सुघर ओ ला बनाय के पिया वा जड़ी-बूटी दवा कोड़ा व-
जंगल में है जड़ी-बूटी सबे ला कोड़ा व हाड़ी-गोटी दवा बनावा-

Posted on: Oct 24, 2019. Tags: KAILASH SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

Impact : पेंशन दिलाने में मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद-

ग्राम-सरईमाल, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से सुनैना बाई बता रही है इस समय वृद्धा पेंशन मिल गया गयी है| गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना अर्थात पेशन देने की योजना सरकार चला रही है, जो पेंशन नही मिली थी जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड दर्ज की थी 4 अक्टूबर 2019 को जो की सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के की मदद से समस्या से संबधित अधिकारियों से अधिक से अधिक बात करके वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद किये इसलिये सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों एंव अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है. संपर्क@9755711964.

Posted on: Oct 24, 2019. Tags: IMPACT STORY SONG SUNAINABAI DINDORI MP VICTIMS REGISTER

करीब 25 की जनसंख्या में पानी की असुविधा अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला मूल निवासी है कैलाश सिंह पोया बता रहा है वार्ड क्रं. 01 में करीब 5 मकानों की संख्या लगभग 25 में है. जहाँ नलकूप (पानी) की समस्या और नलकूप लगवाने के लिए ग्राम सभा एंव ग्राम सुराज अभियान तक भी दिया गया आवेदन पत्र परन्तु अभी तक नलकूप का खनन नही किये है इस वक्त पानी की समस्या नलकूप की समस्या को लेकर कई बोला गया सरपंच एंव सविच को लेकिन आज तक बार बार उनको यह आश्वासन याद दिलाने के बाद भी वह नहीं हुआ है| आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों से बात कर उन पर दबाव डालें जैसा आपने पहले भी किया था P.H.E विभाग@8120171919. CEO@9165789001.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: KAILASH SINGH POYA PROBLEM SONG SURAJPUE CG VICTIMS REGISTER

भजन : पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें...

ग्राम-सहपुर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
ब्रम्हा जी आना आके वेद सुनना दरबार में-
सरस्वती को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
विष्णु जी आके चक्र चलाना दरबार में-
लक्ष्मी को लाना तुम भी आना,आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
शंकर जी आना आके डमरू बजाना दरबार में-
गौरा को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
गणपति जी आना आके भोग लगाना दरबार में-
रिधि सिध्दी को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे...

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

भजन : अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...

ग्राम-सहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
दर्दे ज़माने में कम नही मिलते-
सब को मोहब्बत के गम नही मिलते-
टूटने वाले दिल होते हैं कूछ खास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
हो रह गई दुनिया में नाम की खुशियाँ-
तेरे मेरे किस काम की खुशियाँ-
टूटने वाले हा-हा सारी ऊम्र हमें-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »