हमारा गाँव- कहानी
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं|
शहर से दूर बसा सा एक छोटा सा, सुन्दर सा गाँव| गाँव के चारो तरफ खेत घास, चारो तरफ हरयाली ही हरयाली है| गाँव से दूर बहती एक साफ नदी| बजरंगबली का मंदिर गाँव की सुन्दरता का मुख से वरना नही किया जा सकता|
गाँव मै २-४ पक्के मकान, कुछ कच्चे माकन, कुछ जोप्दा,से अचाल अचाल्वित था| गाँव मै छोटा प्राइमरी स्कूल गाँव का सोबा बढ़ा रहा था, जहा केवल ५ क्लास तक की पढाई होती थी| तीन ही शिक्षक थी|
वह पांचू क्लास को पढ़ाते थी, फिर भी अच पढाई होता था| गाँव के बच्चे सुशील थी, शांति से लगन लगा के पढाई करते थी, शिक्षक भी मण लगा के पढ़ाते थे| सही मानो तो वहा सभी सत्य लोग रहते थी, सभी मिलजुल कर रहते थी, एक दुसरे कई मदत करते थी| कोई भी आफत आती थी तो सभी मिल कर मुकाबला करते थी|
एक दिन एक शेहरी गाँव मै आया, उसको देख कर के गाँव वाले उससे मिलने आये|
उसके पास एक कैमरा था और उसने गाँव के मुख्या से बोला कई वो गाँव कई कुछ तस्वीरें लेना चाहता है और उसका फिल्म बने गा जिस कई वाजे से गाँव का नाम रोशन होगा|
गाँव का मुख्या पड़ा लिखा समजदार था, उसने मन्ना नहीं किया|
शेहरी बाबु गाँव के खेत खल्याँ, बाघ बघिचे, नदी तालाब, किसनू के, बच्चू के कई तस्वीरे लिया और चला गया|
उसने वो तस्वीर डायरेक्टर को दिखाया और डायरेक्टर का मण आया और वो अपने सात हीरो हेरोइन को लेके आया| उसने गाँव मै आके फिल्म बनाया, और फिल्म रिलीज़ हुआ| फिल्म बहुत चला और गाँव का नाम रोशन हुआ|
Posted on: May 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है...गीत-
ग्राम-सरई, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है-
गरवां से जब तू निकला, तू सोचन में डाला है-
बालापन में पालन कीन्हों माता मोह दुलारा है-
लज्जा मानू ये के कारण, पशू के हित चाहे-
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है...
Posted on: May 13, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
आगे की सोचकर चिंता नहीं करनी चाहिये, समय के साथ सब अच्छा होता है...कहानी-
एक दिन कि बात है| दीनू नाम का एक किसान खेत से आकर घर के बाहर अकेला उदास बैठा था| खेत मे बीज डालने, बियासी, निदाई अदि का काम कर चुका था| लेकिन फसल पकने से पहले ही वर्षा रुक गई थी| भूमि में थोड़ी नमी बची थी| फसल खराब होने के आसार थे| इसलिये वह दुखी था| तभी उसका साथी रामू उसके पास आया| उसने दीनू से उसके दुःख का कारण पूछा| दीनू ने सब बताया| रामू बोला चिंता छोडो सब ऊपर वाले पर छोड़ दो| अभी बरसात का समय बचा है| चलो चाय पिलाओ| कुछ देर बाद जोर की बारिश होने लगी| ये देखकर दोनों खुश हो गये| और बोले भगवान ने हमारी सुन ली| इस कहानी से यह सीख मिलती है| परेशानियों से घबराना नहीं चाहिये, समय के साथ सब अच्छा हो जाता है|
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे गांव में बिजली की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या हल हो गई-
ग्राम पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल बता रहे हैं| उनके गांव में 3 महीने से बिजली की समस्या थी| उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट के रिकॉर्ड कराया था| उसके बाद बिजली की समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG ELECTRICITY IMPACT STORY MOHANLAL SONG VICTIMS REGISTER
गांव में सड़क की समस्या हैं, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-सरई, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं| गांव में सड़क की समस्या है| मेन रोड से गांव की दूरी 8 किलोमीटर है| ये समस्या 5 साल से बनी हुई है| वे अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है | सड़क न होने के कारण गांव में चिकित्सा वाहन नहीं जा पाते| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर संपर्क कर, सड़क की समस्या को हल कराने में मदद करें : पत्रकार@9179964857, 9425854368. संपर्क नंबर@8435970620.
