मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, शिकायत करने पर बनेगा बोलकर टाल देते है...
ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार-3 पकली पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगेशवर परस्ते के साथ गाँव के साथी लच्छु बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत भी किये थे तो बनेगा-बनेगा बोलकर अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, (172351)
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CARD CG GUHAR LACHCHURAM RATION
हम लोगो को विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, फॉर्म भरे पर कोई सुनवाई नहीं हुई ...
पाकलू पारा, ग्राम-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव की विधवा महिलायें लक्मी, गोंजी, पालो और टूंडो बता रही है कि लक्मी के पति को गुजरे 5 साल और गोंजी, पालो टूंडो के पतियों को गुजरे 3-3 साल हो गए है लेकिन उनको अभी तक विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है | जबकि सचिव ने फॉर्म भरूँगा करके पैसे भी ले गया और मुर्गा भी खा लिया लेकीन आज तक उनका फॉर्म भी नहीं भरा और न तो विधवा पेंशन मिल रहा है | वे चाहते है कि विधवा पेंशन मिले | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8305238084, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, (172352)
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR LAKHAMI PENSION
गाँव में पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में आने जाने में दिक्कत होती है...
गंजो पारा, ग्राम+पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मोती, आमुलीराम कोरामी बता रहे है कि बड़े किलेपाल 2 और बड़े किलेपाल 3 को जोड़ने के लिए बीच में एक नाला है वहां पुल की जरुरत है पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है खेती किसानी करने वालो को भी आने जाने में समस्या होती है गाडियों का आना जाना बंद हो जाता है स्कूल बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते है | उसके लिए उन्होंने जनपद और विधायक के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नही देते है | दोनों पंचायत मिलाकर एक हजार से ज्यादा घर है | तो उनका कहना की बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें : सरपंच का नम्बर@9407972439, सचिव का नम्बर@9424169681, बास्तानार CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7489128942.
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR MOTI PULIYA
मेरा प्रधानमंत्री आवास आया था पैसो का घोटाला करके घर को बनाकर अधुरा छोड़ दिया गया है
पांगेल पांडव पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सोकुराम मण्डावी बता रहे है कि प्रधानमंत्री आवास सन्नू कोषा के नाम से ढाई साल पहले आया था| ठेकेदार के द्वारा उसके पैसो का घोटाला करके घर को अधुरा बनाकर छोड़ दिया गया है उसका ढलाई भी नहीं हुआ है दीवाल पूरा गिर रहा है | वे लोग झोपड़ी के घर में रहते है | तो उनका कहना की घर पूरा बन जाता तो रहने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके घर को पूरा बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9302158083, सचिव का नम्बर@9424126120, सरपंच का नम्बर@9406105640, बास्तानार CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: AVAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR SOKURAM MANDAVI YOJNA
पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...
ग्राम-दाबपाल, पंचायत-दाबपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव के साथी जत्तुरम नाग बता रहे है कि साल के घर से 5 घर तक पुलिया नहीं होने के कारण पानी पूरा भर जाता है उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है | पुल बन जायेगा तो आने जाने में सुविधा होगी | इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर सरपंच समली मण्डावी@8815621820, जनपद CEO@8889251366. (172263)


