कलम कमाई खाते है, नहीं लेते है घूस...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक व्यंग्य रचना सुना रहे है:
कलम कमाई खाते हैं, नहीं लेते है घूस-
पान गुटखा खाकर हँसते रहते मुच-मुच-
अरे पाप पुण्य को कौन देखता है-
अभी तो कुछ कर दो-
बाद में कौन देखता है अभी तो घर भर लेने दो-
समय पल दो पल की मेहमाँ है-
उसे हाथ से न जाने दो-
अभी तो सुनहरा मौका है-
अपना जेब भर लेने दो...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के औषधीय गुण-
सर्फिंन पौधा के पत्ते काटे-काटे से होते है, पीला-पीला फूलता है उसके डोप को तोड़ने से पीला रंग का तरल पदार्थ निकलता है, जिस किसी को मुह में छाले पड़े हो तो उसको लगाने से तीन दिन में छाले ठीक हो जायेंगे. (२) बनसुनसुनिया होता है श्वास, दमा के रोगी उसकी माला को गले में पहनने से दमा ठीक होता है. (३) तुलसी के पत्तो का काढ़ा पीने से सर्दी खांसी, ज्वर ठीक होता है. (४) किसी को सांप ने काटा हो तो चोखन्डी नाम का पेड़ होता है, उसके रस को पीड़ित व्यक्ति के नाक, कान में डालने से वह व्यक्ति बेहोश नही होता है. ऐसे ही कई वनस्पति औषधीय गुणों से भरे पेड़ पौधे हमारे आस पास होते है जिनको जो जानते है वो उपयोग भी करते है. कन्हैयालाल पडियारी@9981622548
Posted on: Mar 04, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
टिन-टिन घंटी नेकता दाह तो स्कूल दाकट...गोंडी बालगीत
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल मरकाम के साथ स्कूल के कुछ बच्चे हैं जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
टिन-टिन घंटी नेकता दटू तो स्कूल दाकट-
गुरूजी मैडम वायतोड माकून पढ़ी कीयानुड-
एबी सीडी करीकन इएफ जिएफ करीयकट-
एक दो तीन चार करीकट-
पांच छह सात आट करिकट...
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: NANDLAL MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: ब्राह्मणी के पत्ते और पीपल की छाल के औषधीय गुण -
ग्राम-तमनार, जिला -रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे है. वे कह रहे हैं कि ब्राह्मणी एक पौधा होता है वह नदी के किनारे मिलता है या जहाँ पर पानी होता है। ब्राह्मणी पत्ता छोटे बच्चो को 5 से 6 पत्ते 2 दिन में दो बार सुबह और शाम को और बड़े उम्र के लोगो के लिए 2 बार 10 से 20 पत्ते, बुजुर्ग लोगो को दिन में तीन बार दीजिये इससे मस्तिष्क ठीक रहता है, याददाश्त तेज रहती है और ह्रदय रोगी को भी फायदा होता है, (2) पीपल की छाल को पीसकर चाय जैसे दिन में दो बार नियमित लेने से जिन महिलाओ को गर्भ धारण नही होता है उससे गर्भवती हो जाती हैं. यह लगभग एक साल तक नियमित सेवन करना चाहिए। इसका कोई दुष्परिणाम नहीं होता। कन्हैयालाल पडियारी@9981622548
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदर्श ग्राम में हमारा राशन कार्ड नहीं बना है सरपंच 1000 रूपये और मुर्गा घूस मांग रहा है...
आदर्श पंचायत-धुमाधाड, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी बता रहे है कि यहाँ राशनकार्ड बनाने के लिए ग्रामवासियों ने एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन अब भी राशनकार्ड नही बनाया गया है राशनकार्ड बनाने के बदले में सरपंच द्वारा 1000, किसी से 500 किसी से मुर्गा की मांग की गई है. अगर आदर्श ग्राम का ये हाल है तो और गाँवों का क्या हाल होगा? कृपया राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. आप इन नम्बरों पर फोन कर ग्रामीणों की मदद कर सकते है- कलेक्टर सूरजपुर@09893599012, 9826443377, सीईओ@09406128383, पटवारी@09516256464, सरपंच@9009159712, सचिव@9617127431.बाबूलाल मरावी@7247071368
