स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पहाड़ी कुल्थी 100 ग्राम और सिलाजीत 50 ग्राम लेकर साफ कर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण कुल्थी का और 1 ग्राम सिलाजीत का चूर्ण मिलाकर एक गिलास दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें| कैल्सियम युक्त पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399

Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्भ धारण नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगे, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा महिलाओं के गर्भ धारण नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| शिवलिंगी के 9-9 बीज को दूध या पानी में घोलकर सुबह खाली पेट मासिक धर्म के पांचवे दिन से 4 दिन तक लगातार लेना है| इससे लाभ हो सकता है| दूसरा दूध के साथ जीरा की जड़, बीज या पत्तो का एक तोला चूर्ण लेकर| उपयोग करें| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 02, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHRMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : मोहल्ले में पानी की समस्या थी, अब सुविधा हो गई है...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल बता रहें हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या थी, वहां की आबादी 100 से ज्यादा है आधा किलोमीटर दूर डोढी से पानी लाते थे| इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 3 जून 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अप्रैल 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@6260335807.

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG GYANCHAND JAISWAL IMPACT STORY ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है...कविता-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चिकित्सक दिवस पर एक कविता सुना रहे हैं :
उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है-
अच्छे अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेता है-
न वो हिन्दू देखता है, न कभी मुसलमान देखता है-
खुदा का बंदा है वो, हर शख्स में बस इंसान देखता है-
जख्म कितना भी गहरा हो, वो हिचकिचाता नहीं कभी-
घाव की गंदगी देखकर, वो सकुचाता नहीं कभी...

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »