हमारे गांव में पानी की समस्या है, 50 घर एक हैंडपंप पे निर्भर हैं, पर्याप्त पानी नहीं आता है...

स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- गोरियापाल, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से दीपक कवासी बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या है। उनके पारा में 40-50 घर हैं जो कि केवल एक हैंडपंप पर निर्भर हैं जिसमे पर्याप्त पानी नहीं आता है। उस हैंडपंप के खराब हो जाने पे लोगों को स्कूल के हैंडपंप का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे बच्चों को परेशानी होती है। जरूरत पूरी करने के लिए लोग नाला का पानी भी उपयोग करते हैं। शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं डे रहे हैं। दिए गए नंबरों में संपर्क कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सीईओ- 9406016762, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 7879761007, सरपंच- 6269116366

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DEEPAK KAWASI GORIYAPAL HANDPUMP PROBLEM WATER

हमारे गाँव में सी सी रोड नही हैं पैदल चलने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल कश्यप बता रहें हैं कि वार्ड 3-4 में सी सी रोड नही बना हैं| 20-25 वर्ष हो गया हैं| इसके लिए आवेदन सरपंच, विधायक व संसद के पास दिए थे जो अभी तक नही बना हैं| कोई ध्यान नही दे रहें हैं| पैदल चलने में बहुत परेशानी होती हैं मोटर गाड़ी आदि कुछ भी आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं इसलिए सी जी नेट के साथियों से मदद चाहते हैं कि रोड को ठीक कराने में मदद करें| सरपंच@7354927470, सचिव@9406460446, सम्पर्क@62686092995, CEO@8959393222

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA GUHAR ROAD SHYAMLAL KASHYAP

हमारे पारे में हैण्डपम्प नहीं है, नदी नाले का गंदा पानी पी रहे है, कृपया मदद करें...

शबेपारा, ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आरमो बता रहें है कि उनके पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है वे लोग नदी नाले का गंदा पानी लाकर पीते है उनके पारे में 30-35 घर की बस्ती है |इसके लियें उन्होनें सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन ध्यान नही दे रहें है| तो उनका कहना कि उनका पारे में हैण्डपम्प का खुदाई हो जाता तो लोगो को पानी पीने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदाई करवाने में मदद करें : संपर्क@7067475597, सरपंच@9399369976, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694. (180834) GT

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: ADMO BASTAR PROBLEM DARBHA GUHAR WATER

हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-हल्बा, डोंगरी पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासा मांडवी बता रहें है की उनके गांव के डोंगरी पारा में 1 साल से हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण लोगो को नाला का पानी पीना पड़ता है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर कर्मचारी आये चेक किये लेकिन काम नहीं हो पाया है, सुधार नहीं होने से समस्या बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: सम्पर्क@9691467892, सरपंच@9691206560, सचिव@9406109008, CEO@8959393222. (180817) GT

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA GUHAR MASA MANDAVI WATER

हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम+पंचायत मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से बलीराम बता रहें हैं कि उनके गाँव के वार्ड नम्बर13 में सी सी रोड नही हैं 25 से 30 घर हैं बारिश के मौसम में लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती हैं गाड़ी भी नही चल पाता है सरपंच सचिव को बोलने पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच सम्पर्क नम्बर@9479155415, सचिव सम्पर्क नम्बर@7997581375, बलीराम सम्पर्क नम्बर@7879843160. (179974) RM

Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BALIRAM BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »