No handpump in our village, We need to walk long to fetch water, Pls help...
Sunil Kumar is calling from Beechpara, Badkela village in Manendragarh block of Korea district in Chhattisgarh and talking to villagers who tell him that there is no proper source of water in their village. They don’t have any handpump. Villagers are suffering. This was complained to Officials but no action has been taken. You are requested to call Public Health and Engineering Officer@9425583285, CEO@9977407988 and Sarpanch@89329789196. Villager Sonkuwar@8815106094. Sunil@7747060006
Posted on: Jan 26, 2017. Tags: HANDPUMP SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER WATER
गुरुनानक देव और सुई की कहानी...
गुरुनानक लाहौर यात्रा पर थे. वहां एक अजीब नियम था कि जिस व्यक्ति के पास जितनी सम्पति होगी वह अपने घर के ऊपर उतने झंडे लगाता था. धुनीचंद के पास 20 करोड़ की सम्पति थी इसलिए उनकी घर की छत पर 20 झंडे थे. धुनीचंद को जब पता चला गुरुनानक लाहौर आये है तो वह उनसे मिलने गया और सेवा का अवसर माँगा तो गुरुनानक ने उसे एक सुई देते हुए कहा कि इसे ले जाइये और अगले जन्म में मुझे वापस कीजिये। धुनीचंद ने सुई ले ली और उसने सोचा की अगले जन्म में यह सुई कैसे ले जा सकूँगा वह वापस गुरुनानक जी के पास गए तब गुरुनानक जी ने कहा जब तुम एक सुई अगले जन्म में नहीं ले जा सकते हो तो इतनी बड़ी सम्पति कैसे ले जा पाओगे इसके बाद उन्होंने दीन दुखियो की मदद करनी शुरू कर दी. सुनील@9308571702
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: दांतों के दर्द का घरेलू उपचार
नई बाजार, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज सामाजिक कार्यकर्ता चंदा कुमारी है जो बता रही हैं ठण्ड के समय में दांतों से सम्बंधित समस्याए बढ़ जाती है कभी दांत में कनकनाहट होती है कभी झनझनाहट और कभी काफी दर्द होता है | उसके घरेलू उपचार के बारे में वे बता रही हैं उनके पिता ने उन्हें यह बताया था कि अमरुद के पत्ते को चबाने से दांतों का दर्द कम हो जाता है. वे बता रही हैं कि यह प्रयोग वह स्वयं कर चुकी हैं और उनके कई साथियों ने इसका सफल प्रयोग किया है इसलिए वे सुझाव दे रही हैं कि ठण्ड के समय जब दांत में दर्द हो तो आपके आस-पड़ोस में अमरुद का पेड़ खोजें और उसके पत्तों को चबाएं तो हो सकता है आपको किसी डाक्टर के पास न जाना पड़े और राहत भी मिल जाए. सुनील@9162679689
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा...बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गीत
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे है:
ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा-
पिता तुम्हरे राम जी हैं भीमा भाई ने जन्म दिया-
दलितों को अधिकार दिए हैं पीढियों से जो दुःख में थे-
उन पर भी उपकार की हैं सदियों से जो पिछड़े थे-
मानव ने ही तुम्हे महा मानव हो सब को जीवन दान दिया-
सविधान के बने रचयत जनता का सम्मान किया-
बनता और स्वतंत्रता का देश को विचार दिया-
दो साल और ग्यारह महिना रात दिन जब काम किया-
शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करों का मन्त्र दिया-
दुनिया में आगे बढ़ने का तोर तरीखा तंत्र दिया-
सविधान का है साथ हमारे जीने का अधिकार दिया...
Posted on: Jan 24, 2017. Tags: BRIJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
वीरां हैं मेरी शाम ,परेशां मेरी नजर...गजल गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गजल सुना रहे है:
वीरां हैं मेरी शाम ,परेशां मेरी नजर-
अच्छा हुआ की तुम न हुए मेरे हमसफर-
कहीं सदा नहीं की जिसे जिंदगी कहूं-
मुद्दत से हैं खामोश मेरे दिल की रहगुजर-
तेरे बगैर कितनी फुर्सद हैं बज्में शेर-
ऐ दोस्त अब पढ़ूं मैं गजल किसको देखकर-
जालिब मुझे तो उनके गरीबां की फिक्र हैं-
जो हंस रहे हैं मेरे गरीबां के चाक पर...

