उम्र 70 साल हो गया नही मिल रहा वृद्धा पेंशन, अधिकारीयों का कोई पहल नही, कृपया मदद करे-

ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में ग्रामीण बुजुर्ग मौजूद है जिनका उम्र 70-75 साल हो गया जो बता रहे है, वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है की सरकारी योजना से जुडी आज किसी प्रकार की कोई लाभ नही मिले जिसे कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिए गये परन्तु किसी प्रकार की कोंई पहल नही किये| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर वृद्धा पेंशन दिला में मदद करे. सम्पर्क रजुराम गावड़े@782899559. सरपंच@6263356660. सचिव@7587499033.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KAINHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के फायदे एंव नुस्खा...

बुंदेलखंड जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गिलोय के फायदे बता रहे है किडनी, लीवर, टाई-फाई, मोती ज्वारा, रोग प्रतिरोधक क्षमता का घरेलु उपचार बता रहा है, आँखों की रौशनी बढ़ाना माना जा रहा है गिलोय का पेड़ प्रायः सभी जगह मिल जाता है पंरतु नीम के पेड़ गिलोय अत्यधिक लाभ कारी होता है, गीली वाले गिलोय का टुकड़ा मिले उसे चटनी जैसे बनाये और एक गिलास पानी में उबाले तब तक उबाले जब तक आधा गिलास पानी शेष रहा जाए| किडनी, लीवर, टाई-फाई, मोती ज्वारा, रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले इस गिलोय का उपयोग करे इसका प्रयोग शुगर रोगी कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए. संपर्क@09424759941.

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: RAGVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

भजन : अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक रामायण गीत सुना रहें है:
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दो लक्ष्मण भईया-
तेरों भाई रो रहों है तू कैसों सोयें रहों है-
अपने मुख से कटोही बोले बता दो लक्ष्मण भईया-
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

10 वर्षो से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन देने से भी नहीं सुनते, कृपया मदद करे-

ग्राम-बाघडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पद्मा बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या बता रहीं है| 10 वर्ष हो गयें है लेकिन पेंशन योजना का लाभ आज तक नहीं
दिया, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार निवेदन व आवेदन किया गया है, परन्तु
कोई नहीं सुन रहा है|जबकि कागज़ भी कई बार, जो जरुरत के थे दियें है, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं, कृपया मदद करे. इसीलिए सीजीनेट साथियों से अनरोध कर रहे है|
इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे ताकि विधवा पेंशन का लाभ मिल सके.
सचिव@9405692808. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: RANJEET KUMAR MANDAVINARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीणों से साथ मारपीट कर खेती सामान ले जा रहे, वन विभाग कर्मचारी, कृपया मदद करे-

ग्राम-समरधा, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार को गाँव के कुवरसिंह रुमाल, भादूसिंह एवं अन्य ग्रामीण जो कि बैगा जनजाति के है बता रहे है कि (जंगल वाले) वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लोगों के साथ मारपीट की जा रही है, और खेती के औज़ार, नागर, हल एवं अन्य औज़ार भी अपने साथ लेकर चले गयें, तथा फ़सल कच्ची गिली ही कटाई कर बर्बाद कर रहे है. लोंगो द्वारा बताया जा रहा है कि, बहुत ही अन्याय कर रहे है| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों का खेती किसानी के औज़ार वापस मिल सके एवं साथ ही न्याय भी मिल सके| ओमकार मरकाम केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन@9424383999. कलेक्टर@9425010848. M.P.F.रेंजर@8224962478. ग्रामीण शिकायत कर्ता@7049963035.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »