यीशु कर प्यार कैसन सुन्दर देखा रे...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
यीशु कर प्यार कैसन सुन्दर देखा रे-
मसीह कर प्यार मधुलिके मिका रे-
हमारे कर पाप लागिन याना-
कोरस में शामे अपन केदा-
हमरे कर पाप लगिन रे-
यीशु कर प्यार कैसन सुन्दर देखा रे-
मसीह कर प्यार मधुलिके मिका रे...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर ल्यूकोरिया का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वेत प्रदर ल्यूकोरिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 1 चम्मच आंवला के चूर्ण में 3 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| उसके बाद एक गिलास चावल का पानी सेवन करें| लाभ हो सकता है| ये प्रक्रिया 21 दिन तक कर सकते हैं| साफ सफाई का ध्यान रखें| मिर्च, मसला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का उपयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बादाम खाने के फायदे-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बादाम का उपयोग और लाभ को बता रहे हैं| बादाम को रात में पानी में भिगोकर रख दें| और सुबह छिलका निकालकर सेवन करें| यह बच्चो के लिये लाभकारी है| दूसरा दूध के साथ दो बादाम बच्चो को रात में भोजन के बाद और सुबह खाली पेट सेवन कराने से लाभ हो सकता है| मधुमेह के रोगी को बादाम का सेवन करना चाहिये| इससे शुगर लेबर नियंत्रण करने में लाभ हो सकता है| बादाम मानसिक और शारीरिक विकास में लाभकारी है| ध्यान रखें अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, और गैस की समस्या हो सकती है| इसलिये गर्मी के दिनों में ज्यादा सेवन न करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक नीबू को लेकर उसे दो तुकडा कर लें| उसके बाद उसमे कत्था पाउडर लगाकर रात को छत पर खुले में रख दें| सुबह शौंच के बाद उसका सेवन करें| उसके बाद एक घंटे तक कुछ सेवन न करें| लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करें| लाभ हो सकता है| हल्का भोजन करें| मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »