Today's News from newspapers in Gondi : 2nd June 2017 -
आधार कार्ड के आधार पर 50 रुपए में खुलेगा खाता – नागपुर-
इस वर्ष भी किसान तुअर पर दांव लगाने को तैयार – नागपुर-
अब खेतों में फसल के अवशेष जलाने पर होगा जुर्माना – चारामा कांकेर छत्तीसगढ़-
ग्राम पंचायत भवन में हुआ बिजली पंचायत का आयोजन – छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश-
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
हम बच्चे सब मिल जुलकर पढ़े-पढ़ायें...बाल गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से शिक्षाप्रद बाल गीत सुना रहे हैं:
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें...
Posted on: Jun 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
घो घो रानी ,घो घो रानी...बाल खेल गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक खेल गीत सुना रहे हैं:
घो घो रानी, घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी, घो घो रानी-
घुट्टी भर पानी, घुट्टी भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
ठेहुना भर पानी ठेहुना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
डाँर भर पानी डाँर भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
गर्दन भर पानी गर्दन भर पानी...
Posted on: Jun 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
विश्व तंबाकू निषेध दिवस : तंबाकू तनाव नहीं, जिंदगी खत्म करता है -
ग्राम दमकसा ब्लाक दुर्गुकोंदल जिला कांकेर छतीसागढ़ से सुमनलता आचला तम्बाकू के असर से होने वाले नुकसान के बारे में बता रही है : आज 31 मई यानि विश्व तंबाकू निषेध दिवस है, ऐसे में ये एक बेहतर दिन है खुद से कुछ सवाल पूछने का‘आप सिगरेट/ तंबाकू क्यों पीते हैं?
क्या सिगरेट पीने से आपकी परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो गई है?
याद रखिए, तंबाकू तनाव नहीं, बल्कि जिंदगी खत्म करता है. धूम्रपान आपके शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचा सकता है. विश्व तम्बाकू दिवस यही सब याद दिलाने का दिन है तम्बाकू सेवन से कैंसर हो सकता है आप अपने सिगरेट के धुंए से अपने साथ साथ अपने परिवार और पड़ोसियों का भी नुक्सान करते हैं जिसका आपको कोई अधिकार नहीं हैं | सुमनलता@8602008333
Posted on: May 31, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे...गजल
ग्राम-भेडाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश कुमार एक ग़जल सुना रहे है :
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे-
तुम्हारे बस में अगर हो तो, मुझे भूल भी जा-
खुदा के पास जो मालिक हो, बात वा ना लगे-
मै एक शाम चुरा लू, अगर बुरा न लगे-
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा, सुहाना लगे...
