Impact : ख़राब हैण्डपंप के सुधार होने पर धन्यवाद...
डभौरा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत साहू बता रहे हैं, उन्होंने आज से 15 दिन पूर्व हैण्डपंप ख़राब होने की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| समस्या का निराकरण हो गया है, विभागीय अधिकारियों द्वारा उसे ठीक करा दिया गया है जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के प्रयासों के लिये धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Oct 20, 2021. Tags: IMPACT STORY MP PRASHAN SAHU REWA
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, हम लोग तालाब का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...
ग्राम-पुसेम स्कूलपारा, पंचायत-बिरगाली, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामलूराम कोवासी जी पानी कि समस्या बता रहे है, हमारे गाँव में पानी की समस्या है एक हैण्डपंप है लेकिन गन्दा पानी निकलता है हम अभी तालाबो व खेतो से पानी लाकर पानी पीते है तो बीमार पड़ जाते है अधिकारियो को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक नही हुआ है जिसका वार्ड1 1 है अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर 9301808686 से संपर्क कर सकते है सम्बंधित अधिकारियो का नम्बर पी.एच.ई.विभाग@9827173133, सरपंच@8815830157, सचिव बिरगाली@7697581341, सी.ई ओ.बास्तानार@9406016762, विधायक चित्रकोट बास्तानार@9669056569.
ID(181832)MP
Posted on: Oct 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR RAMLURAM KOWASI WATER
2020 में गौठान बनना शुरू हुआ, आज तक पूरा नहीं हुआ, कई मजदूरों को पैसा नहीं मिला
किलेपाल नंबर 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण कुमार मंडावी गाँव की समस्या से अवगत करा रहे हैं| निवासी रमेश कुमार करमा बता रहे हैं, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना से गौठान स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था, आज तक पूरा नहीं हुआ और उसमे काम करने वाले कई मजदूरों को पैसा नहीं मिला है, इसके लिये सरपंच सचिव के पास आवेदन किये लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268919223. सरपंच@9407947243. (188512)
Posted on: Oct 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG LAKSHMAN MANDAVI
तीन बार आवास के लिये नाम स्वीकृत हुआ लेकिन अधिकारी नाम काट दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत-किरतु, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहे हैं, तीन बार उनका नाम आवास योजना के लिये स्वीकृत किया गया, लेकिन आवास नहीं बना| उनका नाम गरीबी रेखा में है| सुनील कुमार का कहना है कि उनके पास गाड़ी है इसलिये अधकारी उनका नाम आवास योजना से काट देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 20, 2021. Tags: AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR SUNIL GAWDE
हमारें गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-
ग्राम -नारायण पाल, ब्लॉक-बस्तर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बुधरू बघेल शौचालय की समस्या बता रहे हैं, ख़ासकर रात में ज़्यादा दिक्कत होती है सरपंच- सचिव द्वारा गांव में लगभग बहुत से घरों में शौचालय बनाया गया था लेकिन उनलोग लोगों का अच्छे तरीके से नहीं बनाया गया है जो कि अभी टूट गया है, जिसका कोई उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, कुछ लोगों का ही शौचालय उपयोग में आ रहा है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि, शौचालय बनवाने में मदद करे. कृपया फ़ोन दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात करे, ताकि समस्या का हल हो सके. संपर्क नंबर@9301476294, सरपंच@6266153369…(181845) GT
