हमारे टोले में 2 हैण्डपम्प हैं दोनों महीने भर से ख़राब पड़े हैं, कुंए का पानी पीते हैं कृपया मदद करें..
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के रमेश लाल है जो बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में 9 से 10 घर की बस्ती है और वहां पर 2 हैण्डपम्प है और वो दोनों एक महीने से ख़राब पड़े है और ये लोग कुंए से पानी लाकर पीते है और कुंए से पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किया है तो सुधारने वाले इंजीनियर को भेजेंगे बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं भेजे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया पी.एच.ई.विभाग@9993400770 को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें. रूपलाल@7089415537
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
एक वर्ष पूर्व मनरेगा में 6 लोगों ने 3 महीने काम किया अब तक पैसा नहीं मिला, कृपया मदद करें...
ग्राम सेम्हरवार, पंचायत अंजनी, थाना जैतहरी, ब्लाक जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से राजू प्रसाद यादव बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत कुआं खनन कार्य में एक वर्ष पूर्व 6 लोग मिलकर 3 माह मजदूरी किये थे जिसमे से 5 लोगो को लगभग आधे दिनों का मजदूरी भुगतान हुआ तथा आधे दिनों का नहीं हुआ है एंव राजू प्रसाद यादव का एक भी दिन का भी नहीं हुआ है जिसकी शिकायत समस्या से संबधित अधिकारियों से की गयी है जो बोलते हैं मिल जायेगा पर अभी तक कोई कार्यवाही नही कर रहे है अतः सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन करें सचिव@8120885397, जिला सीईओ@9753723845. अधिक जानकारी हेतु राजू प्रसाद यादव@07079405109.
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 6 माह से बिजली नहीं, बड़े अधिकारियों से अनुरोध करने से भी कोई फ़ायदा नहीं होता...
ग्राम-पंचायत झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में बाबूलाल नेटी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, साथ है मोहनसिंह, संतोष, सोहन सिंह, फूल सिंह धुर्वे जिन ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में 6 माह से बिजली नहीं आ रही है उसके बावजूद बिल हर महीने आता है, बिजली नही होने से पढाई करने वाले बच्चो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे पहले विद्युत मण्डल कार्यालय जैतहरी, जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर नया ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करे-जेई जैतहरी@9425182576,9425185263, कलेक्टर@9425168670, ग्रामीण फूलसिंह धुर्वे@9752023792
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
2013 में हमारे गाँव में बिजली का हाई टेंशन तार आया पर उसमें आज तक बिजली नहीं आई है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ बाबूलाल नेटी ग्राम खुल्हाड़ी, जनपत पंचायत जैतहरी, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश पहुंचे हैं जहां ग्रामवासी उन्हें बिजली की समस्या बता रहे हैं कि सन 2013 में गाँव में बिजली लगाने का कार्य किया गया जो अब तक चालू नहीं हुआ है और 11,000 वोल्टेज का बिजली तार को 5 फ़ीट की उचाई में लगा दिये हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. इसकी शिकायत कलेक्टर ऑफिस तथा बिजली विभाग में कई बार किया गया है लेकिन कोई अधिकारी मदद नहीं करता इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने कीअपील कर रहे है कृपया बिजली विभाग जे.ई@9425185263, 9425182576 को फोन कर दबाव डालें
Posted on: Apr 05, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
आजादी के 70 साल बाद भी हमारे गाँव में सड़क नहीं बनी, पानी, बिजली, शिक्षा की भी दिक्कत है...
ग्राम-तोरीपानी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लाला सिंह परस्ते सरपंच बता रहे है कि उनका गाँव जंगल पहाड़ी में बसा हुआ है. वहां लगभग 14 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है देश आजाद होने के बाद भी आज तक रोड नहीं बनवाया गया. 17 वार्डो में लगभग 2250 जनसँख्या है और यहाँ पर कई चीजो से लोग प्रभावित है, बच्चो को शिक्षा न मिलना, खेती में मदद न मिलना , बिजली की समस्या होना, पानी की समस्या होना ऐसी तमाम समस्याएं है इन्होने जनपद एवं कलेक्टर के पास कई बार आवेदन भी किये है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| सीईओ@9753725845, कलेक्टर@9425168667 को कृपया फोन करें। गाँव के सरपंच@9977792211.
