कितना बदल गया इन्सान...गीत-

जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
देख लिया सरकार की हालत क्या हो गयी भगवान कि कितना बदल गया इन्सान-
देख भला सरकार की हालत क्या हो गयी भगवान कि कितना बदल गया भगवान-
चाँद न बदला सूर्य न बदला न बदला रे आसमान कि कितना बदल गया इन्सान-
जो भी होता देश का नेता वो गरीबो को कुछ नहीं देता-
लूट लिया सब देश का इज्जत बन बैठा शैतान कि कितना बदल गया इन्सान...

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया...गंगा गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गंगा नदी के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया-
आपन गंगा मैया के चुनरी चढ़ाईब है-
अंगिया चढ़ाईब जोरे जोरे हो गंगा मैया...

Posted on: Dec 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आसमान की लाल परी, ऊपर से नीचे उतरी...बाल कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से नितेश कुमार एक बाल कविता सुना रहे हैं :
आसमान की लाल परी, ऊपर से नीचे उतरी-
नये-नये उपहार सजाकर सपनो का संसार बसाकर-
खेल खिलौने और मिठाई सब बच्चे को देने आई...

Posted on: Dec 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

तोरा लावा मोरा लावा एक में मिलवा रे...बिहार से लावा गीत

सुनील कुमार मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर,(बिहार) से विवाह में प्रयोग किया जाने वाला लावा गीत गा रहे हैं:
तोरा लावा मोरा लावा एक में मिलवा रे-
मोरा पापा तोरा अम्मा एक लगे बैठावा रे-
तोरा लावा मोरा लावा...
मोरा चाचा तोरा चाची एक लगे बैठावा रे-
तोरा लावा मोरा लावा...
मोरा दादा तोरा दादी एक लगे बैठावा रे-
तोरा लावा मोरा लावा...
मोरा फूफा तोरा फूफी एक लगे बैठावा रे-
तोरा लावा मोरा लावा...

Posted on: Dec 20, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER

अलख निरंजन सब दु:ख भंजन...मैथिली भाषा में नचारी गीत

मैथिली भाषा में नचारी (शिव भजन) सुना रहे हैं सुनील कुमार मालीघाट ,मुजफ्फरपुर (बिहार) से:
अलख निरंजन सब दु:ख भंजन, जगतक सब कल्याण करू-
दु:ख कलेश के दाबि महादेव, सुन्दर जग निर्माण करु-
ई दुनिया दलदल में फांसल, पापक सागर में भासल-
शिव उद्धार करू पापी के, डुबल बेरा पार करु-
हम सब जरता सॅ बान्हल छी, सूली फाँसी टाँगल छी-
बचा लीय बाबा अवगुण सं, हम सबके उद्धार करू...

Posted on: Dec 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »