Today's news from newspapers in Gondi :13th May 2018 -

मध्यप्रदेश: मंडला पहुंचेंगे पीएम मोदी, आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का करेंगे ऐलान – रफ़्तार –
छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले ‘पत्थर आंदोलन’ से गरमाई सियासत – नवभारत –
छत्तीसगढ़: बीजेपी की ‘विकास यात्रा’ के पीछे-पीछे चलेगी कांग्रेस की ‘विकास खोजो’ यात्रा – नवभारत – छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव के आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्रामीण झरिया का गंदा पानी पीने को मजबूर – न्यूज़ 18 – छत्तीसगढ़ : पत्थलगड़ी: कार्रवाई से आदिवासी समाज नाराज कहा- परंपराओं को राष्ट्रविरोधी बता रहा प्रशासन – दैनिक भास्कर -

Posted on: May 13, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM GONDI

श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है...भजन

ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामदास जैसवाल एक भजन सुना रहे है:
श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है...

Posted on: May 13, 2018. Tags: RAMDAS JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से राशनकार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, कोई सुनवाई नही हो रही...

ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रही हैं, मेरी एक बेटी है, रीना, उम्र 5 साल है, जिसका नाम राशन कार्ड में नही जुडा है इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कर नाम जुडवाने का प्रयास किया, अधिकारी हो जायेगा बोलते हैं, लेकिन एक साल हो गए अभी तक काम नही हुआ, इससे उनके कई काम रुक जा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिय्रे गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का निराकरण हो सके :सचिव@8959142272, सरपंच@9165711925, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7089804276.

Posted on: May 13, 2018. Tags: HIRMAN BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हम दृष्टिबाधित लोगों ने अपनी मांग को लेकर आन्दोलन किया, सकारात्मक परिणाम नहीं मिला...

ग्राम -उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता दृष्टिबाधित है, राज्य अपंग संस्थान संजीवनी नगर गढ़ा में रहते हैं, महाकौशल महाविद्यालय के छात्र हैं बता रहे हैं कि 14 नवम्बर से लेकर 1 जनवरी तक 45 सूची मांगो को लेकर आंदोलन किया था, जिसमे शासन द्वारा उनका विरोध किया गया, गिरफ्तारी कराई गई, इसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा केश वापस ले लिया जायेगा, लेकिन नही लिया गया, उसके बाद विपक्ष ने मुद्दे को उठाया, उनके द्वारा किये गए आंदोलन का कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला वे कह रहे है, जब गरीब दृष्टिबाधित जनता अपने अधिकार के लिए आवाज उठाती है हो उसे जेल में डाल दिया जाता है| गुप्ता@9770835941.

Posted on: May 12, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास योजना की किश्त नही मिल रही, सरपंच कहता है अधिकारी को घूस देना पडेगा...

ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ) से मिहीलाल बता रहे हैं, मेरा इंदिरा आवास योजना का तीसरा किश्त नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है इसके लिए इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा, लेकिन उनसे बात करने पर इस बात से इंकार कर आश्वासन दिए, लेकिन अब भी किश्त नही मिला है, इसलिए मै सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहा हूँ कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: उपसपंच@9669083502,सचिव@9754424707, इंजीनियर@8959751126, CEO@8989509774, कलेक्टर@07831273000. संपर्क@7509403575.

Posted on: May 12, 2018. Tags: MIHILAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »