Impact : लॉक डाउन में खाने और रहने की समस्या थी, मदद मिली...
सदाशिव नगर, जिला-कमारेड्डी (तेलंगाना) से राजा लोहार बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और इस समय अपने 18 साथियों और उड़ीसा के लगभग 100 लोगो के साथ सदशिवनगर में फंसे हैं उनका कहना है उन्हें खाने रहने की सुविधा नहीं थी, उन्हें परेशानी हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद अधिकारीयों और सीजीनेट श्रोता और वालंटियर स्नेहिल सराफ के मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9691498738, 6261636240.
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY KAMAREDDY RAJA LOHAR SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड निरत हो चुका है, राशन नहीं मिलता है, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-इटहा, थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, उनका कहना है लॉक डाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, इसलिये वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7757084225.
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA MP PDS PROBLEM SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER
सीता राम प्यारे मिटाओ ना कोरोना...कोरोना गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सीता राम प्यारे मिटाओ ना कोरोना-
मिटाओ ना कोरोना हो हटाओ न कोरोना-
यह चीन देश से आया है एक उतेजस वायरस है भाई-
सीता राम प्यारे मिटाओ ना कोरोना-
मिटाओ ना कोरोना हो हटाओ न कोरोना-
यह चीन देश से आया है एक उतेजस वायरस है भाई...
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA SONG DIN MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
आई है कोरोना बीमारी बचो सब नर नारी...कोरोना गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
आई है कोरोना बीमारी बचो सब नर नारी-
फ़्रांस में फैली इटली में फैली-
खा गयी अमेरिका को भाई सुनो सब नर नारी-
साबुन से तुम हाँथ नित धोऊ-
लगी डाउन घर मा तुम रहो-
जीना मरना के सवाल है ये सारी-
सुनो सब नर नारी...
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण काम बंद है, राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें...
मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8435970620.
