फॉरिस्ट वाले वहां खेती करने से माना कर रहे हैं, कृपया मदद करें

ग्राम रामाराम, पंचायत तड़वाई, मंडल तड़वाई, जिला मुलुगु तेलंगाना से आयतू जी बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से सलवा जुडूम के समय नक्सली के डर से वे लोग रामाराम तेलंगाना में आकर, जंगल में घर बना कर खेती कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहां 25 साल से खेती कर रहे हैं। और फॉरिस्ट वाले वहां खेती करने से माना कर रहे हैं। पूरे आदीवासी परिवार के लोग है। और फॉरेस्ट विभाग वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं ।
इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर से बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। कलेक्टर:7995088365, संपर्क नंबर;9190148858.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BULTOO LAND MULUGU PROBLEM RADIO TADWAI TELANGANA VALASA

गांव के लोग 15 साल से खेती कर रहे थे, उस जमीन में फॉरिस्ट वाले पौधा लगा दिए, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत मोथलागुडेम, मंडल गोंद्रापेटा, जिला मूलुगु तेलंगाना से सतीश जी बता रहे हैं गांव में वे लोग 15 साल से खेती कर रहे थे। उस जमीन में फॉरिस्ट विभाग वाले पौधा लगा दिए हैं। पहले कभी माना नहीं किए अब फॉरेस्ट वाले खेती करने से माना कर रहे हैं। गांव के लोग जमीन के लिए लड़ाई भी किए लेकिन फिर भी से फॉरिस्ट वाले नहीं छोड़े। इसके लिए उन्होंने शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने मदद करें। आईटीडीए: 7995088365, संपर्क नंबर: 8985545797.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BULTOO GONDRAPETA LAND MULUGU PROBLEM RADIO TELANGANA VALASA

गांव के लोगों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, हैंडपंप लगवाने में मदद करें

ग्राम दरभा लंका, पंचायत चिन्नामेटपल्ली, मंडल बीआरपुरम, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से मरकाम गंगा जी बता रहे हैं दरबा लंका एक आदिवासी गांव है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं। वहां पानी की समस्या है। गांव में एक छोटा सा नदी है उस नदी से पानी पीते हैं। गर्मी के दिनों में पानी सूख जाने से जंगल में कुआं बनाकर साफ कर कर पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किए लेकिन गांव में अभी तक हैंडपंप नहीं लगा। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 6281646294, कलेक्टर:8398085464.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BIARPURAM BULTOO PROBLEM RADIO VALASA WATER

गांव में बिजली नहीं होने के कारण बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें

ग्राम चिमिलबागु, पंचायत विषापुरम, मंडल एटापका, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से कारम गंगा, पदम सिंह जोगा जी बता थे हैं उनके गांव में सोलर प्लेट लगा है उस के माध्यम से बिजली सप्लाई होता है। 5:00 से 9:00 तक जलता है। रात में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है वहां फॉरेस्ट विभाग के लोग बिजली नहीं लगाने दे रहे हैं। नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके गांव में बिजली लगवाने में मदद करें ताकि लोगों को अंधेरे में रहना ना पड़े। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 8331007125. कलेक्टर नंबर: 8398085464,

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BULTOO ETAPAKA LIGHT PROBLEM RADIO VALASA

है रे मोर राजा दे देले साझा... ठेठ नागपुरी गीत

जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से सुरदास पैकरा साथ में गुमला जिला झारखंड से हेमंती कुमारी एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
है री मोर राजा दे देले साझा,
जिनगी कर पाना हायरे तोर याद,
आवे पले पले हायरे झने झने,
ये सोना ये मैना कैसे जीबू जोड़ी बिना...

Posted on: Dec 01, 2022. Tags: GUMALA JHARKHND NAGPURI SONG THETH

« View Newer Reports

View Older Reports »