रोड के अभाव में हमारे गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है, कृपया मदद करें...

सुकुलराम कश्यप, ग्राम पंचायत पालम के सरपंच, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल तक रोड नहीं है। दोनों गांवों के बीच 4 किमी की दूरी है। पालम तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है। बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7347007597, सचिव@7000599185, सीईओ@8889251366.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG LOHANDIGUDA PALAM PMGSY SUKULRAM KASHYAP

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (बतख जब डर जाती है)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे पुस्तक “बतख जब डर जाती है” की ऑडियो रिकॉर्डिंग| इसे लिखा है श्यामला एस ने| हिंदी अनुवाद किया है सचिन कामरा ने और सुन्दर चित्र बनाए हैं अंकुर मित्रा ने| आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से साथी सुनीता की| इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BAL CHAUPAL SAHAKAR RADIO

हमारे गाँव में 80 परिवार रहते हैं, रोड नहीं है, आवाजाही में बहुत दिक्कत होती है, मदद करें...

गंजोपारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासु कर्मा जी बता रहे हैं कि गंजोपारा से स्कुल तक सीसी रोड नहीं है। आने जाने में दिक्कत होती है। काफी कीचड़ हो जाता है। इस पारा में 80 परिवार हैं। सरपंच भी इसी रास्ते से आना जाना करते हैं फिर भी ध्यान नहीं देते है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9407072439, संपर्क व्यक्ति@6268456674, कलेक्टर@78458956694.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG GANJOPARA KILEPAL MASU KARMA PROBLEM ROAD

हमारे गांव में आंगनबाड़ी की आवश्यकता है, 2-3 किमी पहाड़ी रास्ते के पार जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत- चिड़पाल, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से गंगाराम मरकाम बता रहे हैं कि उनके गांव से आंगनबाड़ी भवन 2-3 किमी दूर पड़ता है और पहाड़ी रास्ता होने के कारण बच्चों का जाना मुश्किल होता है। उनके गांव में लगभग 30 बच्चे आंगनबाड़ी जाने की उम्र के हैं। आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए उन्होंने पंचायत, जनपद, कलेक्टर, विधायक, सभी जगह आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समादान कराने में मदद करें। CEO- 8959393222, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 9407664502

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: AANGANBADI BASTAR CG CHIDPAL DARBHA GANGARAM MARKAM PROBLEM

सोसनपाल की सड़कें बदहाल, सालों से मदद की गुहार के बावजूद कोई सुनवाई नहीं...

ग्राम पंचायत-सोसनपाल, ब्लॉक-तोकापाल, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सरपंच श्याम सिंह कच्छ बता रहे हैं कि आज तक अधिकतर मोहल्लों में सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है। सोसनपाल में तकरीबन 250 घर हैं। लोग कच्चे सड़क पे चलने को मजबूर हैं, जो कि बारिश होने पे जघन्य रूप ले लेता है और गाड़ियों का चलना मुश्किल हो जाता है। गांव के रास्ते में अभी भी 4 पुलिया का निर्माण होना बाकी है और साथ ही साथ एक नए हैंडपंप की भी मांग है चूंकि वर्तमान हैंडपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- सरपंच@9479017169, सचिव@9406334844.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG PROBLEM ROAD SHYAM SINGH KACHCHH SOSANPAL TOKAPAL

« View Newer Reports

View Older Reports »