पाईप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
पथरापारा, ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरलाल, रामजीत और नुर्मनिया बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 8 के पथरापारा के हैण्डपंप में पाइप की कमी के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, पारा में 12 घर है, लोगो ने गाँव के सरपंच को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया है लेकिन सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@8120171919, 7079033444, सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947. संपर्क नंबर@9646785519.
Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
अमल-धवन गिरी के सिखरो पर बादल को घिरते देखा है...कविता-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश कुमार पटेल एक कविता सुना रहे हैं:
अमल-धवन गिरी के सिखरो पर बादल को घिरते देखा है-
छोटे-मोटे मोती जैसे उसके शीतल तुहिन कणों को-
मान सरोवर के श्रोणी कमलो पर गिरते देखा हैं-
छोटी-बढ़ी कई झीले हैं उनके श्यामल नील सनील में-
समतल देशों से आ आकर पवश की उमंग से आकुल...
Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG DURGESH KUMAR PATEL POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
वर्षा आई वर्षा आई घने-घने बादल लाई...कविता-
प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती मरावी एक कविता सुना रही हैं :
वर्षा आई वर्षा आई घने-घने बादल लाई-
गरजे बादल चमके बिजली पानी की बौछारे पड़ते-
नदी, तालाब, खेत भर जाते सभी किसान खुश हो जाते-
कार्तिक में दिवाली आई वर्षा गई तो सर्दी आई-
ठंडी हवा लगे है बहने कपडे गर्म सभी ने पहने-
गेहू चना शुरू है बुवाई जैसे हरियाली देखे है...
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: CG MANMATI MARAVI POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान-
नवा सड़क में रेंगे कुकरा का गा-
तोर नाव ला छिपा के लेहेच लुगरा गा-
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान-
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान...
Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ-
तैहा खोल के करेजा ला देखाव् का ओ-
बिश्वासी के मया जोड़ाय जोड़ दे बे का-
तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ...
