वनांचल स्वर : पवाड के बीजो से सोरायसिस चर्म रोग का उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सोरायसिस चर्म रोग को ठीक करने का वन औषधि उपचार बता रहे है कि पवाड के बीजो को सुखाकर पाउडर बना लेवे और पाउडर बनाने के बाद 2 किलो मट्ठा ले उसे 2 किलो मट्ठा में 100 ग्राम पवाड़ के चूर्ण को मिला दे | मिलाने के बाद एक हफ्ते तक कपड मिटटी करके मटकी में उसको रख दे | पड़ा रहने दे उसको खोले न | एक हफ्ते के बाद खोलकर चर्म हुए स्थान पर रोज लगाये, रोज लगाने के बाद उसको गुनगुने पानी से धुले| उसमे साबुन का इस्तेमाल बिलकुल न करें | कितना भी भयानक चर्म रोग हो 15 दिन एक महिना या बड़ा हो तो डेढ़-दो माह तक लगाने से पूर्ण रूप से सोरायसिस चर्म रोग समाप्त हो जाता है | इसका होम्योपैथीक और हेलोपेतिक में कोई दवाई नहीं है| ये एकदम रामबाण की तरह दवा है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9826040015.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KEDARNATH PATEL KOREYA CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

माँ तेरे दर्शन को मेरे अँखियाँ तरस रही हैं...भक्ति गीत -

ग्राम पुरेना लवकरिया, जिला-बहराइच,(उत्तर प्रदेश) से केदारनाथ कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
माँ तेरे दर्शन को मेरे अँखियाँ तरस रही हैं-
दे दे तू मुझको दर्शन ओ माँ-
माँ तेरे दर्शन को मेरी अँखियाँ तरस रही हैं-
दे दे तू दर्शन माँ ओ दे दे तू दर्शन माँ-
तुझे देखने का दिल करता है-
माँ तेरा कितना गुण गाऊं-
मेरे जीवन के लिए कम हैं-
माँ ओ माँ ओ माँ...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव वालों ने मिट्टी की एक चिमनी बनायी है, इस चिमनी की आग में कपड़े गर्म कर के पहन रहे हैं...

ग्राम-लवकईया पुरैना,जिला-बहराइच (उत्तर प्रदेश) से केदारनाथ कुशवाहा जी बता रहे हैं उनके गाँव में पारा सामान्य से नीचे पहुँच गया है 01 जनवरी से लेकर धूप नहीं निकली है वैज्ञानिकों के अनुसार 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान घटा है जिससे गाँव में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है लोग बहुत परेशान हो रहे हैं सभी गाँव वालों ने मिलकर मिट्टी की एक चिमनी बनायीं है इस चिमनी की आग में कपड़े गर्म करके ग्रामीण पहन रहे हैं और ठण्ड से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं,वो बता रहे हैं ठण्ड के कारण लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है,पाला पड़ रहा है और 7 जनवरी 2017 तक क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है:कुशवाहा@8933912743|

Posted on: Jan 06, 2018. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

माँ तेरे चरणों की धूल मैं कैसे भूलूं....माँ पर गीत -

ग्राम-लोवकरिया, ब्लाक-मिहिंपुरवा, जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह माता पिता के आदर सम्मान के स्वरूप एक गीत सुना रहे है:
माँ तेरे चरणों की धूल मैं कैसे भूलूं-
जब तक मैं जिन्दा रहूँ-
तेरे चरण के धूल मैं सहूँ-
माँ तेरी ममता को-
कैसे मैं धूल कहूँ-
माता पिता की सेवा में हरदम मैं रहूँ...

Posted on: Dec 27, 2017. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गन्ने का रस और मूली से पीलिया का उपचार -

ग्राम-पुरेना, अमृतपुर लोवकरिया, ब्लाक-मिहिंपुरवा, तहसील-मोतीपुर, थाना-मोतिहार जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह आज गन्ने के रस से पीलिया या जॉन्डिस रोग के इलाज के बारे में जानकारी दे रहे है. वे बता रहे हैं कि सुबह शाम 2 गिलास गन्ने का रस 20 दिन तक पीएं 20 दिन पीने के बाद पीलिया रोग में आराम मिलेगा और बताया जाता है कि गन्ने का रस और मूली दोनों को एक साथ 2 सप्ताह तक सुबह शाम लेने से यह और भी जल्द फायदा करता है. पीलिया के लिए मूली और गन्ने का रस बहुत ही लाभकारी होता है. वे आगे बता रहे हैं कि ये प्रयोग की हुई विधि है कृपया आप लोग जरुर इसका प्रयोग करें: केदारनाथ कुशवाह@8933912743.

Posted on: Dec 24, 2017. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »