गरजत आवे महारानी तोर डोंगरगढ़...भजन
ग्राम पंचायत-बड़ेकमेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ेकमेली के विद्यार्थी कुमारी दीपिका तामो, कुमारी सरिता मरकाम, कुमारी सुलेखा तामो, लक्ष्मी तामो एक गीत सुना रहे हैं :
गरजत आवे महारानी तोर डोंगर गढ़ से-
अपने बहुल मैया चिकला दापी कर दे-
चिकला दापी कर दे मैया चिकला दापी कर दे-
अपने बहुल मैया दुर्गा दापी कर दे-
अपने बहुल मैया दंतेश्वरी कर दे...
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: धान की खेती करते है, यूरिया खाद का उपयोग नहीं करते उससे ज़मीन खराब होती है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-चंदेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां कन्हैयालाल केवट गाँव के साथी मुरलीधर नाग, श्यामलाल नाग से बात कर रहे है जो बता रहे है कि ये सब लोग खेती करते है और ये लोग लाल धान, चूड़ीधान जैसी स्थानीय धान की किस्में बोते है और 2 से 3 खंडी धान बो लेते है | ये लोग सिर्फ गोबर खाद का उपयोग करते है और बता रहे है कि D.A.P. और यूरिया जैसे रासायनिक खाद डालने से जमीन ख़राब होता है और उससे बीमार भी पड़ जाते है इसलिए वे रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं. ये अपना जीवन यापन करने के लिए सब्जी बरबट्टी, टमाटर भी उगाते है | इसे खाते हैं और बेचते भी हैं |कन्हैयालाल केवट@8225027272
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है 2 खराब, गंदा पानी पी रहे हैं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-चंदेनार (माडीपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी साथ में गाँव के साथी हेमचंद मंडावी, सुखराम मंडावी बता रहे है कि इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है जिसमे से 2 हैण्डपम्प ख़राब है और दोनों हैण्डपम्प में पाइप की समस्या है| इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोल रहे थे लेकिन अभी तक नहीं हुआ है और ये इधर उधर नदी नाले और झरने का पानी पी रहे है और उसको पीने से लोगो सर्दी खांसी भी हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या को ठीक करने का अनुरोध करें | ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके| P.H.E.@9406469505, कलेक्टर@9179530000, संपर्क@9406455921.
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक स्टॉप डैम बनने से सभी आदिवासी किसानों को सुविधा होगी, कृपया मदद करें...
ग्राम-गंजेनार, पोस्ट-मसेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से जोगी मरकाम, राजूराम खुईयां, हरीश मरकाम, दिनेश गावड़े बता रहे हैं कि हमारे गाँव के गुमकापारा में स्टाप डेम की आवश्यकता है यहाँ पर जनसंख्या 300 है में रोड से गुमका पारा की दूरी 1 किलोमीटर है इसके बीच में एक नदी है जिस पर डेम का निर्माण करने से सुविधा होगी जिसके लिए जनपद और जिला कलेक्टर के आवेदन दिए हैं लेकिन इस पर अभी तक कोई काम नही हुआ है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर अनुरोध करें जिससे आदिवासी किसानों की मदद हो सके : कलेक्टर@9179530000, CEO@9669577888, सरपंच@7587210667, सचिव@9406003316.
Posted on: Oct 27, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
सीते सीते राम से मिला दे, राम से मिला दे सीते राम से मिला दे...भजन गीत
ग्राम-बडे कमेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से गाँव के स्कूल के बच्चे कुमारी सुलेखा तामो, सरिता मरकाम, दीपिका तामो और लक्ष्मी तामो एक गीत सुना रहे हैं :
सीते सीते राम से मिला दे, राम से मिला दे सीते राम से मिला दे-
गौरी गौरी गौरी शंकर से मिला दे, शंकर से मिला दे गौरी शंकर से मिला दे
राधे राधे राधे कृष्णा से मिला दे, कृष्णा से मिला दे राधे कृष्णा से मिला दे-
सीते सीते सीते राम से मिला दे, राम से मिला दे सीते राम से मिला दे-...




