जो कानों में मधुरस घोले वे गीत सुनाते चले चलो...प्रेरक गीत

किलकारी बालकेंद्र, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से रवि वर्मा एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
जो कानों में मधुरस घोले वे गीत सुनाते चले चलो-
नफरत की दीवार तोड़कर कदम बढ़ाते चले चलो-
भेदभाव के बंधन तोड़ो बुरी बात से मुखड़ा मोड़ो-
ये पीड़ा सबकी पीड़ा हरते जाओ मन से मन का नाता जोड़ो-
रूठों को भी गले लगाकर उनको अपनाते चले चलो-
नफरत की दीवार तोड़कर कदम बढ़ाते चले चलो-
पूरे मन से करो पढ़ाई इसमें ही है खूब भलाई-
बिता समय न मुड़कर आता लाभ उठाने में चतुराई-
मेहनत का फल मीठा होता मेहनत करते चले चलो-
नफरत की दीवार तोड़कर कदम बढ़ाते चले चलो...

Posted on: Mar 27, 2016. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

Bluetooth (Bultoo) Radio program From Chhattisgarh: 27th March 2016...

Today Mamta Rajwade and Rajendra Koreti are presenting latest edition of Bultoo radio from Chhattisgarh. In this program they have chosen messages from all over state of Chhattisgarh from where people have reported stories and sent songs in their dialects after calling CGnet Swara number 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet via bluetooth.

Posted on: Mar 27, 2016. Tags: CHHATTISGARH MAMTA RAJWADE RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER

राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई...राशन की समस्या पर गीत

ग्राम-विजयपुर, ब्लॉक-मझगवां, जिला-सतना, मध्य प्रदेश से कुछ महिलाएं राशन समस्या को गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर रही हैं :
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई-
बड़े-बड़े लोगन की भर गई कोठरिया-
कैसे भरी हम आपन झोझरिया-
अपना अधिकार हम जताई हमई लौटा दीनौ भाई-
कोटेदार कहूं सतना गए हैं पता नहीं हमको कि सरगे गए हैं-
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई-
कोटेदार बड़ा बेईमान हमई राशन ना दीना-
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई....

Posted on: Mar 26, 2016. Tags: INDRAKALI SONG VICTIMS REGISTER

चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो....जागरूकता गीत

मालिघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान से संबंधित एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो-
अबकी पंचायत के चुनाव बा तोहार हो-
लुच्चा लफंगा गुंडा मुखिया ना होई हो-
स्वच्छ प्रत्यासी चुना चाहे जो होई हो-
चला बहिनी चला भउजी घुंघटा उघार हो-
अबकी जे चुकबू दादी होके लाचार हो-
वृद्धा पेंसन मिली दादी सबके रोजगार हो-
लाल कार्ड पीला कार्ड होई तइयार हो-
चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो-
अबकी पंचायत के चुनाव बा तोहार हो.....

Posted on: Mar 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अ र र र र र रंग डाले छयलिया....होली गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से रवि वर्मा होली गीत सुना रहे हैं:
अ र र र र र रंग डाले छयलिया-
स र र र र र रंग डाले-
लाख टका के टीका भीगे-
चुनरी पे रंग डाले छयलिया-
अ र र र र र रंग डाले छयलिया-
बोल जोगी रा स र र र.....

Posted on: Mar 26, 2016. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »