मजदूर मांगे आजादी...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
मजदूर मांगे आजादी जुर्म से मांगे आजादी-
भ्रष्टाचार से मांगे आजादी-
अन्याय से मांगे आजादी-
किसान मांगे आजादी-
छात्र मांगे आजादी-
हम सब मांगे आजादी-
दहेज़ से मांगे आजादी-
भेदभाव से मांगे आजादी...
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गाँधी तुम मरे नहीं मारे गये हो...कविता-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से परवेज एक कविता सुना रहे हैं:
गाँधी तुम मरे नहीं मारे गये हो-
मारे जा रहे हो रोज रोज उन कायरों की गोली से-
जो दफ़न करना चाहते है तुम्हारी विचारो की क्रांति को-
जो रौंद देना चाहते हैं उस बीज को जो तुमने बोया था-
निहत्थे और सहज-
तुमको नहीं थी जरुरत गोली और बारूद की-
तुम्हारे विचारो की आग आज भी धधक रही है...
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पूछो मजदूरी की खातिर लोग भटकते क्यों है...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
पूछो मजदूरी की खातिर लोग भटकते क्यों है-
पड़ोस मारी सुखी रोटी सीधे क्यों है-
पूछो माँ बहनों पर बदमास झपटते क्यों हैं-
पूछो तुम्हारी मेहनत का फल सेठ गटकते क्यों हैं-
पढो लिखो दीवारों पर है मेहनत कस का नारा-
पढो अगर पाना है अन्धविश्वासो से आजादी...
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टीबी बीमारी के लक्षण...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कर्मा जो दंतेवाड़ा जिले से हैं, वे टीबी बीमारी को लेकर अपने इलाके में काम कर रहे हैं, वे टीबी बीमारी के लक्षण बता रहे हैं जिससे बीमारी के बारे जानकारी लग सकती है, दो हप्ते से ज्यादा खांसी, रात में बुखार आना, कमजोरी लगना आदि इस तरह की कोई लक्षण यदि हो तो इसके लिये हास्पिटल में चेकअप करायें| संबंधित विषय में जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9407668581
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम होंगे कामयाब एक दिन...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
हम होंगे कामयाब हम, होंगे कामयाब एक दिन-
मन है विश्वास पूरा है विश्वास-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
नहीं डर किसी का आज, नहीं डर किसी का आज-
होगी शांति चारो, होगी शांति चारो एक दिन-
हम होंगे कामयाब एक दिन...
