2001 से आंध्रप्रदेश में हैं, जहाँ फॉरेस्ट विभाग वाले खेती करने से मना करते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-एडूगुरुराला पल्ली, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से दाना पोडियामी बता रहे हैं, वे लोग पहले छत्तीसगढ़ में रहते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर 2001 से गोदावरी आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं| वहां फॉरेस्ट विभाग वालों ने खेती करने से मना किया और जेल ले जाने का धमकी देते हैं| उनका कहना है गरीब लोग हैं, जब तक खेती नहीं करेंगे तो उनका जीवन यापन कैसे होगा| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7382095627.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: AP DANA PODIYAMI EAST GODAVARI LAND PROBLEM
हमें सही मूल्य पर राशन नहीं मिलती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, सुकोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़ ) से सुखराम कुंजाम बता रहा है कि राशन दुकान में जो भी मिल रहा है उसमे जितना लेनेका है उस से आधिक पैसा ले रहे है| उचित मूल्य पर नही मिल रहा है| उसके कारण गांव के लोगों ने बहुत परेशान है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक ध्यान नही दे रहे है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें:
सरपंच@9406483354, सचिव@9406654501, संपर्क नंबर@7587454402.
Posted on: Jul 22, 2021. Tags: BASTANAR CG PROBLEM RATION SUKHRAM KUNJAM
हमारे गांव में नेटवर्क कि बहुत समस्या है, 4-5 किलोमीटर दुर आना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समीर यादव बता रहे हैं, उनके गांव में नेटवर्क की समस्या है, उनके गांव से 4-5 किलोमीटर दुर आना पड़ता है, बात करने के लिए| इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नही लगा है| इसलिए सजिनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबरों पर बात कर के नेटवर्क लगवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@9458956694, संपर्क नंबर@7388813869.
Posted on: Jul 22, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA NETAWARK PROBLEM SAMIR YADAV
BPM गोल्ड में कम्पनी का पैसा नही मिला है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गागरु बता रहे हैं, BPM गोल्ड में कम्पनी ने 7 साल में 12 हजार पैसा भरने बोले फिर उसमे 1 लाख मिलेगा बोल थे|उन्होंने 2 किस्त 12-12 हजार जमा किया हैं| BPM गोल्ड 10 हजार 800 दिखा रहा है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479148006.
Posted on: Jul 22, 2021. Tags: BASTAR BPM CG GAGARU PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्टर : 2006 में सलवा जुडूम के समय भग कर आयें, जहाँ रह रहे है, वहा बिजली नही लगी है, कृप्या
ग्राम पंचायत-कन्यागुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुजेता बता रहे हैं 2006 में सलवा जुडूम के नक्सलियों ने गांव में आकर बहुत परेशान करते थे| उनका खेत जंगल के अन्दर है, वहां खेती करने में बहुत परेशानी होती है, नक्सलियों के डर से नही जा पाते हैं, वर्तमान में बीजापुर शिविर में रह रहे है| शिविर में बिजली नही लगी है| कई बार बोल चुके हैं परन्तु ध्यान नही दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587305970.
