Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
दोस्तों तुम्हारे है हवाले वतन...गीत-
गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
दोस्तों ये तुम्हारे है हवाले वतन-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं-
कितने वीरो ने सर पर ये बांधे कफन-
जान दे दी पर शान जाने न दी-
उनके आबा को अब हम पूरा करें-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं...
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी...गीत-
गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी-
वह बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा मां का पानी-
पोर्बन्दर गुजरात देश में एक ऋषी ने जन्म लिय-
बचपन खेल कूद में गुजरा लन्दन जाकर विद्या पाई-
बैरिस्टर बन अफ़्रीका में जाकर अपनी धाक जमाई-
लेकिन जो प्राणी दुनिया में अमर कहाने आते है...
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट साथियों के प्रयासों से हमारे गांव में पानी की सुविधा हो गई है-
ग्राम-बंसाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| गांव में पानी की समस्या थी| लोग 3 किलोमीटर दूर से पानी लाते थे| पानी की सुविधा नहीं हो पा रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से गांव में पानी की सुविधा हो गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से समस्या हल हो गई| हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT STORY KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या हल हो गई सभी को धन्यवाद-
ग्राम-बिलाईडांड, पंचायत-सेमर तरई, तहसील, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद बता रहे हैं| उनके गांव के खेरवारी पारा वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी| जिसके लिये उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया| ग्राम सभा में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 24 मई 2019 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके 20 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8959903256.
