कामा कटईया हरियर मड़वा कामा कटईया रानी बांस...शादी गीत -
ग्राम-ताराडांड, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लोधिया बाई एक शादी गीत सुना रही हैं, यह गीत मडवा (मण्डप) के समय गाया जाता है:
कामा कटईया हरियर मड़वा-
कामा लानईया रानी बॉस-
बैला लानईया हरियर मड़वा बरदा लनईया रानी बांस...
Posted on: Apr 28, 2017. Tags: BAABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
राखी रेहो तोला गोरी, जीव के आधार...गीत-
ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रमेशलाल पुरी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
राखी रेहो तोला गोरी, जीव के आधार-
जावत हस ओ ससुराल, माया राखी रयिबे-
नान पन ले रहेंन साथी, अब छोडथो साथ-
मोर नाव ला दिलमा बसा के...
Posted on: Apr 24, 2017. Tags: PRAMESHLAL PURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 2005 से स्कूल बना है, अब तक ठीक से पढ़ाई नहीं होती शिक्षक समय पर नहीं आते...
ग्राम-गुइयाँ, थाना पोस्ट-अधौरा, जिला-कैमूर-भभुआ (बिहार) में छोटेलाल उरांव के साथ में मोहन कुमार है जो भोजपुरी भाषा में उनके गाँव गुइयाँ की स्कूल की समस्या को लेकर बात कर रहे है वो बता रहे है की गाव में २००५ से अभी तक स्कूल में चारो तरफ दीवाल नहीं बनाई गई और टीचर भी समय पर स्कूल नही खोलते और सही ढंग से पढ़ाते भी नही है. इस समस्या को लेकर BDO और जिला कलेक्टर के जनता दरबार में आवेदन भी दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है, कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि आप गुइयाँ गाँव के बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए मदद करें और इस अधिकारी को फोन कर दबाव डालें- BDO@09431818059. ग्रामीण मोहन कुमार@ 8986304024
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: CHOTELAL URAON SONG VICTIMS REGISTER
रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही...बाल गीत-
ग्राम पंचायत-धूमाडाँड़, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से एक बालिका फुलबती श्याम एक गीत सुना रही है:-
रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही-
उसके पापा जरा भर भी लेते नही, रोते रोते गोपाल चुप होते नही-
उसकी मौसी की गोद में लहलाते नही, उसके मौसा जरा भर भी लेते नही-
रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही...
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पाठा बीमारी का घरेलू उपचार -
ग्राम-ताराडांड, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी बता रहे हैं कि पाठा एक ऐसी बीमारी है जो फोड़े की तरह होता है जानलेवा हो सकती है इस बीमारी की इलाज सरल है, आप पीपल का पौधा किसी पेड़ में अगर है तो उसे उखाड़ने के बाद उसकी जड़ सहित घर ले आए उसकी जड़ को दो भाग बना ले पहला भाग को पीसकर आधा गिलास पानी में सुबह-सुबह पी जाये दूसरे दिन ठीक वही प्रक्रिया आपको करना है, जो पहले दिन किये है आप दूसरे टुकड़े को फिर पानी में पीसे और पीसने के बाद उसका रस पानी में डालकर आधा पानी ले और पी जाये दो दिन के अंदर आपकी बीमारी ठीक हो जाएगी | अधिक जानकारी के लिए फोन करे बाबूलाल @9713997981

