हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता है बताने पर ध्यान नहीं देते है कृप्या मदद करे-
ग्राम-बोडगेबटा, पंचायत-सीतापुर, ब्लॉक-दरभा,जला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ बता रहे है| कि उनके गाँव में 25 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है,वहां के ग्रामीण नाला का पानी पीते है| गर्मी के दिनों में नाला का पानी सुख जाता है तो उन्हें बहुत दिक्कत होता है| इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे| सरपंच@6261502811 सचिव@9479095347
Posted on: Mar 14, 2022. Tags: BASTAR BODGEBATA CG DARBHA PROBLEM SITAPUR WATER
चला भईया मिलके हो चला दीदी मिलके...गीत-
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार पर्यावरण और हरियाली बचाव अभियान को एक गीत माध्यम से सभी तक पंहुचा रहे हैं:
चला भईया मिलके हो चला दीदी मिलके-
गऊँवा के सुंदर बनाईब गा चला दीदी मिलके-
निमिया लगाईब जमुनवा लगाईब-
निमुवा अनरवा से बगिया सजाईब-
दईयां ले जियरा जुड़ाइब गा चला सखी मिलके-
कुरा कचरा के गड्ढा में डालब...
Posted on: Mar 14, 2022. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR
सैनिक घर जाके मत कहना... देशभक्ति गीत-
जिला-प्रयागराज (उतरप्रदेश) से अवनेश देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
सैनिक घर जाके मत कहना-
संकेतो से समझा देना-
जब हाल मेरी माता पीछे...
Posted on: Mar 14, 2022. Tags: BHAKTI SONG UP
हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छेड़पाल, कुकडीपानी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरोजनी मरकाम बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, संपर्क@7987439441.
Posted on: Mar 13, 2022. Tags: AANGANBADI BASTAR CG CHHEDPAL DARBHA PROBLEM SAROJNI MARKAM
नरेगा में काम किए थे पैसा अब तक नहीं मिला
ग्राम-जामगांव, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से संतुरकुमार कवासी जी बता रहे है| इनके गाँव में नरेगा के द्वारा तालाब कोदाई का काम किया गया जिसमे इन्होंने काम किया था| इस तालाब कोदाई के कार्य का लोगों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है| इनका कहना है ये मजदूरी करके जीवन जीते है यदि पैसे लेट से मिलेगा तो गुजारा कैसे होगा|कृपया सीजी नेट के श्रोताओं से अपील है इनकी मेहनत का पैसा दिलाने में इनकी मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित @8770482233, सरपंच@7587725311, उपसरपंच@9424224268, कलेकटर@84 58956694, बस्तानार सीईओ@9406016762.
