Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-सराबोदेनार, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू कवासी बता रहे हैं, पटेल पारा में एक ही हैण्डपम्प है, लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, 49 घर की बस्ती है, इस संबंध में पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9098120538.(185884)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT PROBLEM RAJU KAWASI WATER

Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक- बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोतीराम बता रहें है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैंडपंप है उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता था , वहां के लोग नदी का पानी पी रहें थे, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते है 15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9691056776.

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPAICT MOTIRAM PROBLEM WATER

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही थी उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी थी पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा था जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@7646954161. (183938)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BIJAPUR CG IMPAICT KANTA PUNEM PENSION PROBLEM

सरपंच सचिव ने कुए के पैसो का घोटाला किये है, मजदूरी नहीं दे पा रहा हूँ, लेवर परेशान कर रहे है..

ग्राम-कोड़ेनार-1 अड़मा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी केशवराम कर्मा बता रहे है कि पानी की समस्या थी तो उन्होंने आवेदन किये थे तो उनको रोजगार गारंटी के तहत बुर्सू पिता मंगलू के नाम कुआ मिला था 2018 में और उस कुएं के लिए 50000 हजार आये थे, उनको सिर्फ 30000 दिया गया बाकि पैसो का पंचायत के द्वारा घोटाला कर लिया गया और कुएं काम का भी अधुरा रह गया है | उसके लिए उन्होंने जनपद में शिकायत किये तो जनपद में बोले कि हम लोग नहीं जानते है सहायक सचिव से पता करो | मजदूरो का मजदूरी भुगतान भी नहीं हुआ है | मजदुर भी उनको परेशान कर रहे है | तो उनका कहना कि पूरा पैसा मिल जाता तो मजदूरो का भुगतान कर देता है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पैसे दिलवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@9392337657, सरपंच का नम्बर@7646875525, सचिव का नम्बर@7747917756, सहायक सचिव नम्बर@9669585565, बास्तानार CEO@9406016762.

Posted on: Aug 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KESHAWRAM KARMA PAYMANT

मुझे निराशी पेंशन नही मिल रहा हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार क्रमांक 01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पकलूराम बता रहे हैं, कि 65 साल हो गया लेकिन उन्हें निराशी पेंशन नही मिल रहा हैं, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच आवेदन किये हैं, नही मिलने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9755856988, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PKALU PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »