Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था हो गयी है...

ग्राम-अढाजन, सूरत (गुजरात) से शैलेन्द्र मेडे बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले के बढ़ियारी गाँव के निवासी हैं और वे 2 साल से सूरत में रह रहे हैं, उनके पास राशन ख़त्म हो गया था, खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी, पैसे भी ख़त्म हो गये थे, लॉक डाउन के कारण राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9171973811.

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY GUJRAT PDS SONG SURAT VICTIMS REGISTER

कई दिनों से बीमार हूँ, ईलाज नहीं हो रहा है...

ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं, कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और बच्चे बाहर काम करने गये हैं जो लॉक डाउन में फंस गये हैं घर में खाने की दिक्कत हो रही है, राशन नहीं है, उनका कहना कई दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन ईलाज नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर ईलाज कराने में मदद करें: कलेक्टर बालाघाट@07632240150, CEO@07632240960, 9432036633, SDM@07632241221. संपर्क नंबर / मिट्ठन देसराज@9960904423. (164920)

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: BALAGHAT CORONA PROBLEM MP SATOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही है राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं कि उनको लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही हैं, परिवार में 12 सदस्य है, पंचायत से 3 माह पहले रासन मिला था, उसके बाद नहीं मिला है, काम करने बाहर नहीं जा सकते इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: कलेक्टर बालाघाट@07632240150, CEO@07632240960, 9432036633, SDM@07632241221. संपर्क नंबर / मिट्ठन देसराज@9960904423.(164921)

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: BALAGHAT CORONA PROBLEM MP PDS SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर...गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावाली एक गीत सुना रही हैं :
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
कहां से शिव शंकर हो-
अब कहमा से आयें भगवान-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो-
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
वन मा से आयी महारानी, आये शिव शंकर हो-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो...

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : रहने खाने की समस्या हो रही थी, अब समस्या हल हो गयी है...

बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनको रहने खाने की समस्या हो रही थी, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, अब उन्हें रहने खाने की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »