आवास योजना का घर मिलना चाहियें वो उनको नहीं मिला है गरीबी रेखा कार्ड में नाम रहने के बाद भीं नहीं म
ग्राम पंचायत- सिल्फु, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहें हैं कि उनका आवास योजना का घर मिलना चाहियें वो उनको नहीं मिला है गरीबी रेखा कार्ड में नाम रहने के बाद भीं नहीं मिल रहा हैं इसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच को बोले बोलने से बोलते हैं आपके पास गाड़ी है घर नहीं मिलेगा बोले| इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के घर बनवाने मे मदद करें : सरपंच@7828989473. सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG SUNIL GAWDE YOJNA
नक्सलियों की धमकी, सहकर्मी की हत्या और मोटरसाइकिल पे डेलीवेरी... अबूझमाड़ में स्वास्थकर्मी का जीवन
ग्राम पंचायत- थुलथुली, जो की ब्लाक मुख्यालय ओरछा से 20 किमी अंदर अबूझमाड़ में है, जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम मंडावी जी बता रहे है पिछले 5 साल से मितनिन प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके गांव व काम में कई तरह की परेशानियों आती हैं। वे कहते हैं वहाँ बारिश के समय मोटरसायकल नहीं जा पाती। नाला पार करने के लिए लोग अपनी सायकल कंधे पे उठा कर ले जाते हैं। यहाँ के लोग सरकार की सारी योजनाओं से वंचित हैं। इन्हें लोगों को स्वास्थ सेवा देने के लिए माओवादियों की धमकी और मुखबिरी का आरोप झेलना पड़ता है। उनके सहकर्मी, हंदावाड़ा के मितनिन प्रशिक्षक संतोष लेखामी की उनकी पोलिओ ड्यूटी के समय माओवादियों ने मुखबीर बता कर हत्या कर दी। गाँववाले उनके पास इलाज के लिए आते हैं। उनके पास दस्त, निमोनिया, मलरिया जैसी बीमारियों की दवा रहती है। गर्भवती महिलाओं की डेलीवेरी में बहुत दिक्कत आती है। वे बताते हैं कि एक महिला जो की प्रसव पीड़ा में थीं, उन्हें अस्पताल ले जाते समय मोटरसाइकिल पे ही उनकी डेलीवेरी करनी पड़ी। आधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क- 9479104729, 9406299466.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: AAYTURAM MANDAVI ABUJHMAAD CG DELIVERY HEALTH WORKER NARAYANPUR ORCHHA THULTHULI
पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम में नक्सलीयों बोलकर जेल ले गयें....
ग्राम पंचायत संतोषपुर, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लेखम लक्षु पिता मासा बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 2005 में उनके घर में आकर नक्सलियों समझकर उन्हें पुलिस वालें दंतेवाड़ा ले गये| कुछ दिन के बाद उन्हें छोड़ दियें| फिर 2014 में बजार से उठाकर जेल ले गयें| घर से पैसा इक्ठटा कर के 60 हजार देकर उन्हें वापस लायें| उन्हें सरकार के तरफ से उन्हें को सहयोग राशी नही मिला| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9301552802.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG LEKHN MASA POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER
गांव में हैंडपंप बहुत दिन से खराब है, कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं-
ग्राम पंचायत-कोड़ेबेडा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लिमेशवर बता रहे हैं गांव में हैण्डपंप नहीं बना है| गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत परेशानी होती है| लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9111344811, सरपंच@8435141971.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BASTRA CG KODEBEDA LIMESHWAR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बुरगुम (सुखडा पारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से मड्डाराम बता रहें है कि बचपन से विकलांग हैं, सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन दिये कई सरपंच आये गए पर अभी तक विकलांग पेंशन नही मिल रहा हैं कोई ध्यान नही दे रहें हैं सम्पर्क नम्बरों में बात करके विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें सरपंच 7647917574,सचिव 9516545037, सीईओ@9406016792, सम्पर्क नम्बर@7587335975,
