Impact : शौचालय का काम अधूरा पड़ा था, अब पूरा हो गया है...
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार बता रहे हैं| उनका शौचालय बन गया था| लेकिन सेप्टि टैंक नहीं बना था| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे थे| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को मई 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 27 जून 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEV KUMAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Baiga Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language : 2nd July 2019...
Today Rakesh Kumar is presenting Baiga Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language in this latest edition with stories from Chhattisgarh and Madhya Pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: BULTOO RADIO RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मोहल्ले में पानी की समस्या थी, अब सुविधा हो गई है...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल बता रहें हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या थी, वहां की आबादी 100 से ज्यादा है आधा किलोमीटर दूर डोढी से पानी लाते थे| इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 3 जून 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अप्रैल 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@6260335807.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG GYANCHAND JAISWAL IMPACT STORY ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जितना है उसी में संतुष्ट रहें...कहानी-
एक राजा था| उसे लोग जिन की कहानी सुनाया करते थे| कहानियां सुनकर उसे इच्छा हुई| वो भी जिन को प्राप्त करे| राजा ने कई लोगों से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाया| एक बार वो जंगल में शिकार करने जा रहा था| तभी उसे आवाज सुनाई दिया| वह चारो तरफ देखा, कोई नहीं दिखा| उसने देखा सामने एक बोतल पड़ी जिसमे से आवाज आ रही है| उसने राजा से पूछा तुम कहाँ जा रहे हो| राजा ने कहा मै जिन की तलास कर रहा हूँ| जिन बोला मै ही जिन हूँ| राजा बोला ये बोतल में क्या कर रहे हो| जिन बोला मुझे किसी ने बोतल में बंद कर दिया| मुझे बहार निकाल दोगे तो मै तुम्हारी सभी इच्छ पूरी कर दूंगा| राजा की मनोकामना पूरी हो गई| उसने जिन को बहार निकाल दिया| उसके बाद जिन बोला बताइये क्या करना, लेकिन उससे पहले मेरी एक शर्त है, कि आप हमेशा मुझे काम देते रहेंगे| नहीं तो मै आपके सबसे प्रिय को खा जाऊंगा| राजा ने एक-एक कर अपनी सारी इच्छा पूरी कर ली| फिर उसके पास कोई काम नहीं बचा| जिन बोला आज मुझे कोई काम नहीं दिये हो| इसलिये मै राजकुमार को खा जाऊंगा| राजा बोला रुको तुम इस डिबिया में चले जाओ| फिर मै तुम्हे और काम दूंगा| जिन डिबिया के अंदर गया| राजा ने उसे बंद कर दिया और समुंदर में फेकवा दिया|इसलिये कहा गया है, जितना है उसी में संतुष्ट रहें| सोनू गुप्ता@9838264308.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली तार और खंभा लग जाने से समस्या हल हो गई है...
ग्राम-खोहा, पंचायत-चौखण्डी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोरी बता रहे हैं| कामता प्रसाद के मोहल्ले में 2015 में बिजली का तार और खंभा नहीं लगा था| तो उन्होंने खुद से तार और खंभा लगाया था| जो बारिश के दिनों हवा, तूफान के कारण टूट जाता था| कई बार उन्होंने कार्यालयों में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को अप्रैल 2015 में सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद अक्टूबर 2018 में उनकी समस्या का निराकरण हो गया| इसलिये वे सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | कामता प्रसाद@
