राशन कार्ड नही बन रहा है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-मानपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से वासू बता रही हैं, उनके बेटी राधे बाई का राशन कार्ड नही बन रहा है, उनकी बेटी विधवा है और उनके सांथ ही रहती है, राशन कार्ड नही होने से उन्हें राशन नही मिल पाता है, जिससे जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :

सरपंच@9165971924, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9111870860, 6266983461.

Posted on: Oct 07, 2018. Tags: ) CG PROBLEM SONG SURAJPUR VASU VICTIMS REGISTER

अब चिता नर भूल गए, पंछी के जात रतै...सरगुजिहा खेमटा गीत-

मानपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिगनराम एक सगुजिहा करमा खेमटा गीत सुना रहे हैं, इस गीत को करमा खेलते समय भादो महीने में गाया जाता है :

भज ले गोविंदा बहान, गया प्राण- अब चिता नर भूल गए, पंछी के जात रतै- उडी चली जा तकि विन्द्रा वन जाय रहते- जान ला झन खेला लेया हेरे नजरी भरी देखे रहते...

Posted on: Oct 07, 2018. Tags: ) BIGANRAM CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में 15 साल से पानी की समस्या है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नही देते-

ग्राम-पलढा, प्रखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से डबलू सिंह और रोहित कुमार बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की समस्या है, लोग ढोंढी से पानी पीते हैं, लोगों को 1 किलोमीटर पानी के लिए जाना पड़ता है, लगभग 15 साल से लोगो को परेशानी हो रही है, मोहल्ले में 30-35 घर है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने पंचायत और संबंधित कार्यालय में आवेदन दिया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : CEO@9165689001. संपर्क नंबर@6268154867.

Posted on: Oct 07, 2018. Tags: ) CG DAABLU PROBLEM SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

गन्ना गांव के किसानो का व्यवसाय और जीविका का साधन है

ग्राम-बरबसपुर, प्रखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नसीर अंसारी किसान हैं, गन्ने की खेती करते हैं, वे बता रहे हैं कि गन्ने की खेती करने के लिए पहले खेत की जुताई की जाती है, उसके बाद मेढ बनाते हैं, मेढ बनाकर गन्ने के छोटे टुकड़े कर लगाते हैं, फसल तैयार होने तक फसल में 3 से 4 बार पानी छोड़ा जाता है, और जब फसल तैयार हो जाता है, तो उसे काट कर उद्योग में बेचते हैं, वर्तामान में 320 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने का दाम मिलता है, एक एक्कड़ भूमि में गन्ने की खेती करने से 20 से 25 हजार तक का लाभ मिल जाता है, फसल को पूरी तरह से तैयार होने 10 महीने समय लगता है, वहां के किसानो के लिए ये रोजगार का एक अच्छा साधन है, एक बार गन्ने की खेती करने पर 3 साल तक गान्ने की फसल लगाने की जरुरत नही पड़ती, पुराने जड़ से गन्ना उग जाता है, पानी देने और देख-रेख करने की जरुरत पड़ती है| नसीर अंसारी@9430313721.

Posted on: Oct 07, 2018. Tags: ) AGRICULTURE ANSARI CG NASUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

, ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नान सिंह और अभिमंनू बता रहे हैं, कि उनका रा

, ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नान सिंह और अभिमंनू बता रहे हैं, कि उनका राशनकार्ड नही बना है, जिससे राशन नही मिल पा रहा है, समस्या के निराकरण के लिए वे एक साल से अधिकारियों के पास आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : CEO@9165689001. संपर्क नंबर@6267774757.

Posted on: Oct 06, 2018. Tags: 102647 AACHAL CG LAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER SINGH

« View Newer Reports

View Older Reports »