बस्तर का सिनेमा मुर्गा लड़ाई उत्सव;इस त्यौहार को आदिवासी पूर्वजों से मनाते आ रहें हैं....

बुल्लिपारा, ग्राम पंचायत कोडेनार 3, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में वनवासी आदिवासियों का प्रसिद्ध मुर्गा लड़ाई का उत्सव आयोजन किया जाता हैं|यह उनका आनंद उठाने का उत्सव हैं,इसमें महिलाएँ पुरुष बच्चें बुजुर्ग सभी आते हैं |इस उत्सव का कोई शुरुआत नहीं हैं,कहीं अंत नहीं है,क्योंकि इस त्यौहार को साल के हर महीने में अच्छा समय देखकर करतें हैं|सबसे पहले इस त्यौहार को मनाने के लिए निर्णय लेते हैं,कि कब और कहाँ करना है उसके बाद उस जगह पर एक गोला 40 से 50 मीटर व्यास का बनाते हैं|मुर्गा लड़ाई उत्सव के दिन उस जगह पर धूप(गर्मी) कम होते ही जमा हो जाते हैं,महिलाएँ देशी मादक पदार्थ जैसे लंदा,कल,गोर्गा,फास अर्थात् क्रमशः लंदा,मंद सल्फी,सुरम लाते हैं|पुरुष लोग दो-दो मुर्गा का जोड़ी बराबर वजन या ऊंचाई के अनुसार करते हैं,उसके बाद एक-एक जोड़ी को उनके एक-एक पैर में छोटा चाकू बांध देते हैं और गोले के अंदर ले जाकर आपस में लड़ाते हैं,पुरुष लोग दो पक्ष में विभक्त हो जाते है,पहला पक्ष एक मुर्गा की ओर,दूसरा पक्ष दूसरे मुर्गा ओर होता हैं दोनों पक्ष आपस में अपने हिसाब से पैसा रखते हैं,जो मुर्गा जीतता है उस पक्ष के लोग पैसा ले जाते हैं,परन्तु ये पैसा किसी न किसी रूप में उन्हीं हारे हुए लोगों के पास पहुँच जाता है| जैसे- जीते हुए लोग उन्हीं पैसों से लंदा मंद आदि उनके हिसाब से पीते हैं,इस प्रकार उनकी पत्नियों बहनों के द्वारा ये पैसा पुनः हारे हुए लोगों के हाथ में पहुँच जाता हैं|इस प्रकार दोनों पक्ष खुश हो जाता हैं|इसके बाद रातभर चाँदनी रात में पुरुष महिलाऐं बच्चें सब दो पक्ष में विभक्त होकर पंक्तिबद्ध में नानो वेया आदि गाना से नाचते-गाते हैं|इस प्रकार बस्तर के आदिवासी उत्सव दिवस मनातें हैं|इसलिए मुर्गा लड़ाई उत्सव को बस्तर के आदिवासियों का सिनेमा कहना उचित होगा|जय जौहार,जय बस्तर!

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTAR CG COCK FESTIVAL FIGHT

बुल्लीपारा ग्राम पंचायत कोडेनार में तालाब की समस्या है.कृप्या मदद करे!

बुल्लीपारा ग्राम पंचायत कोड़ेनार.विकास खंड बास्तानार.जिला बस्तर.छत्तीसगढ़ से डोरगा दादा बता रहे है.हम प्रत्येक घरो में जानवर पालते है.जैसे की गाय बकरा सुआर आदि पालते है.और हो जानवरों को पीने के लिए तालाब या जलस्य का कोई सुविधा नहीं है.यह दो बोर लगा है.और जानवर तो इस बोर से पी नहीं सकते है.उनको पीने के लिए कापी दूर जाना पड़ता है.इसलिए हमको सरकारी माध्यम से तालाब हो या मेड जिसे जल जम्मा हो सके !पालतू जानवर पी सके कृप्या मदद करे! सी ईओ@9406016762.

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

बुजुर्गो का पेंशन का पैसा न मिलने की समस्या कृप्या मदद करें

रूंडीपारा ग्राम पंचायत~बागमुण्डी.विकास खण्ड बास्तानार .जिला बस्तर छत्तीसगढ़.से हडमो मंडावी बता रहे है मुझे पेंशन का पैसा नहीं मिलता है सरपंच,सचिव भी नहीं आते हैं जितने भी बुजुर्ग है ऐ सभी बुजुर्गो को पेंशन का पैसे नहीं मिलता हैं.वोट भी देते है फिर भी पेंशन नही मिलता है.हडमो मंडावी का उम्र 50 साल से भी अधिक हैं कृप्या मदद करें! सरपंच@6269813062.सीओ@9406016762.

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG. PENSION PROBLEM

विकलांग पेंशन की समस्या;कृप्या मदद की अपील....

गाँव कोटवरपारा ग्राम पंचायत मुतेनपाल जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से सायबो राम बता रहे है कि वह विकलांग है,उसका दायाँ पैर कमजोर है चल नही पाता है वह डॉक्टर के पास कई बार गये थे डॉक्टर उन्हें विकलांग पेंशन के लिए सर्टिफिकेट फॉर्म दिये, उसे फोटो कॉपी करके सरपंच और सचिव के पास जमा किये थे,परन्तु उनका कागजात सरकार के पास नहीं पहुँच पा रहा हैं|यहाँ तक कि जनपद पंचायत में भी जमा किये थे,इसका भी कोई जवाब नहीं मिला|इस प्रकार उन्हें विकलांग पेंशन के लिए कोई मदद नहीं कर रहें हैं |उनके बच्चें भी हैं,उन्हें पढ़ाने में दिक्कत हो रहा हैं|कृप्या मदद की अपील|यहाँ के सचिव से संपर्क @9407993690. सी.ई.ओ.बास्तानार @9406016762.सरपंच मुतेनपाल@8815962152.

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR C.G. HANDICAP PENSION PROBLEM SAYBO

कच्चा सड़क होने से बरसात में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, दुलिपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से झिमलो वोरिस बता रहे हैं, कोड़ेनार दुलिपारा में सीसी रोड नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ होता है, इस संबंध में सरपंच, सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6261214365. सरपंच@8305527531, कलेक्टर@8488596694. (185408) GT

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JIMOLA ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »