नये वर्ष का है ये दिन सुहाना...गीत-

ग्राम-साहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
नये वर्ष का है ये दिन सुहाना-
मुबारक हो सबको ये मुबारक हमारा-
नये वर्ष का है ये दिन सुहाना-
मुबारक हो सबको ये मुबारक हमारा...

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR

साल में 3 बार बकरी को कीड़े मारने की दवा पिलायें...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से बकरी पालन समूह और सभी बकरी पालन करने वालो को बकरी के बीमार होने और पेट में कीड़े होने पर क्या करना चाहिये और कैसे रखना चाहिये इस विषय पर जानकारी देने के लिये कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है जिसे सरला श्रीवास और अनीता कुमारी प्रस्तुत कर रही हैं|
जब बकरी बीमार पड़े तो उस समय पशु सखी से संपर्क करें, बीमार बकरी को दूसरे बकरियों से अलग रखें और नियमित टीका लगवायें जिससे बीमारी से बचाया जा सके|

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: ANITA KUMARI BIHAR INFORMATION MUZARFFARPUR SARALA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

आसानी से बनाया जा सकने वाले जैविक खाद के उपयोग और लाभ-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल पूजा साहू बता रही हैं, उनके समूह का नाम जय माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह है, वे जैविक खाद बनाने का काम करते हैं समूह में 10 सदस्य हैं खाद बनाने के लिये गोबर, घास का उपयोग करते हैं, इसी उत्पाद को लेकर वे स्टॉल लगाते हैं, इसे उन्हें रोजगार मिलता है, ये उत्पाद घर पर आसानी ने बना सकने वाला उत्पाद है और जैविक खाद के उपयोग से भूमि की उपजाऊ क्षमता बढाती है|

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHAN SAHU CG INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मशरूम की खेती के फायदे-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक साहू बता रहे हैं, वे स्वसहायता समूह के कार्यक्रम में जुड़े हैं, मशरूम उत्पादन का काम करते हैं जिसमे उन्हें इंदिरागांधी कृषि विद्यालय रायपुर से सहयोग मिलाता है वे मशरूम का स्टॉल लगाये हैं, बाजार में इसका अच्छा दाम मिल जाता है, 60 रुपये से 200 रुपये तक प्रति किलो मिल जाता है, इसकी खेती वेस्ट मटेरियल से किया जाता है, मशरूम स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है|

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHAN SAHU CG INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

भईया हो भईया मजदूर भईया...गीत-

तहसील-सावा, जिला-वाडा (राजस्थान) से गोविंद खेरला एक गीत सुना रहे हैं :
भईया हो भईया मजदूर भईया-
मिलके बदलदे हिंदुस्तान-
हमार बच्चे भूखी ले सोते हो राम-
बहना हो बहना मजदूर बहना-
गेंहू हम काटी लें धान हम भूखी लें-
गेंहू से भरे गोदाम-
ईंट हम थापी लें खपरा बनाई लें...

Posted on: Dec 29, 2019. Tags: GOVIND KHERLA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER WADA

« View Newer Reports

View Older Reports »