पंचायत-ठेंगाडांड,ब्लाक-गोरेला,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रोड का अधुरा निर्माण...EDITED FILE

सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी ग्राम पंचायत-ठेंगाडांड,ब्लाक-गोरेला,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में यहां के निवासियों प्रेमसिंग, विशाल, भुवनसिग,उमेस्वरसिंग,मिठाईलाल से जुड़े है जो बता रहे हैं कि इस गाव में रोड की समस्या बता है ये बता रहे है कि इनके यहां रोड का निर्माण कार्य शुरु हुवा था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया इसके अंतर्गत तीन वार्ड आते है 250 की जनसंख्या है ईन्होने विद्यायक महोदय से बात भी किया लेकिन कोई
कार्यवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इनसे बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके
मिठाईलाल@7697356408,सीओ@7387673744सचीव@9754356476.

Posted on: May 29, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खांसी का घरेलू उपचार -

ग्राम पंचायत-कुमली, पोस्ट-दाढ़ीभानपुर, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठनलाल यादव बता रहे है कि खांसी की समस्या अधिकतर बूढ़े लोगो को आती है जिसकी आज वे एक घरेलू उपचार विधि बता रहे है| भूरा कुमड़ा का रस 500 ग्राम निकाले उसके बाद गाय के घी के साथ उसको फ़्राय कर ले और सिका हुआ चना 10 ग्राम पीसे, झेलवा का गोटी 6 नग ले, चन्दन लकड़ी का छाल लाकर पीस ले, पीसकर मिश्रण बना ले अब इसको सुबह -सुबह खाली पेट 50 ग्राम पानी के साथ पीए तो धीरे धीरे खांसी की समस्या में लाभ मिलेगा | अधिकतर सयाने लोगों को इस इलाज़ से फ़ायदा होता है | मिट्ठनलाल यादव@7828287936.

Posted on: May 28, 2017. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी...देसी प्रेम गीत -

ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रमुखलाल पुरी एक देसी प्रेम गीत सुना रहें हैं :
चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी-
तै ह आ जबे ओ-
तोला सिनेमा देखाहू काजल टाकिज में वो-
मीरा टाकिज में वो...

Posted on: May 27, 2017. Tags: PRAMUKHLAL PURI SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पहली किश्त 2013 में मिली दूसरी अब तक नहीं...

ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मिहीलाल अगरिया बता रहे हैं कि इंदिरा आवास योजना के तहत इनको 2013-14 में मदद मिली थी जिसका दूसरा क़िस्त अभी तक नहीं मिला है इसके लिए इन्होने सरपंच सचिव को कई बार शिकायत कर चुके है तो कहते है हाँ मिलेगा लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इस तरह इनको गुमराह कर रहे है | इसलिए वे हारकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दो साल से अधिक से रुके हुए धन को दिलाने में मदद करें : सचिव@9754424707, उपसरपंच@9669083502, C.E.O.@8989509777, 7898484015,कलेक्टर@07831273000. मिठ्ठीलाल@8718873150

Posted on: May 27, 2017. Tags: MAHILAL AGARIYA SONG VICTIMS REGISTER

घमंड करने से होता है नुकसान...कहानी -

एक किसान की दो लड़की थी ,बड़ी बेटी चुरकी तथा छोटी बेटी घुरकी। एक दिन बड़ी बेटी बोली मामा के यहाँ जाना है, किसान ने कहा जाओ लड़की जाने लगी, चलते चलते एक भैस मिली जिसने कहा मुझे चारा दे दो लेकिन उसने नहीं दिया और चली गयी अपने मामा के यहाँ पहुची तो वहां पर उसे सभी ने अनदेखा कर दिया वह वापस घर चली आई. इसके बाद छोटी लड़की गयी. भैस ने उससे भी ऐसे ही कहा तो उसने भैस को चारा दिया और अपने मामा के यहाँ पहुची तो सभी ने उसे गले लगाया और खूब खिलाया- पिलाया कुछ दिनों में बाद वापस घर आई तो सभी से उसने बताया लेकिन बड़ी बहन को अच्छा नहीं लगा क्योकि उसके साथ ऐसा नहीं हुआ था इसलिए लोग कहते हैं कि कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए| कन्हैयालाल पडियारी@9981622548

Posted on: May 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »