Bultoo (Bluetooth) Radio from Anuppur Madhya Pradesh: 24th February 2017...
Today Archana Neti and Vinod Kumar from Anuppur district of Madhya Pradesh are presenting a Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: ANUPPUR ARCHANA NETI SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR
हमारे गाँव के स्कूल में मध्यान्ह भोजन और छात्रवृत्ति में अनियमितता, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है
रामकुमार टेकाम ग्राम-पहसीलखार, पंचायत-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला- कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से आरोप लगा रहे हैं कि उनके गाँव की प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन और छात्रवृत्ति में अनियमितता की जा रही है | इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारीयों को आवेदन दे चुके हैं पर कोई अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं | सीजीनेट के श्रोतागणों से इस समस्या को सहयोग करने के लिए मदद करने की अपील कर रहे हैं उनका अनुरोध है कि कृपया DEO@9893095972 CEO@9009728065, BEO@18002331249, Collector@9424244617, SDM@9407795476 को फोन कर दबाव डालें और हमारे बच्चों के भविष्य संवारने में मदद करे. रामकुमार टेकाम@9009643179
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: Rajkumar Tekam
Impact: Got new transformer and electricity is back after report on CGnet...
ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि इनके गाँव में काफी दिनों से बिजली नहीं थी और गाँव के लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे पर गाँव में बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहा था तब इन्होने 24-11-2016 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और 15-12-2016 को उनके गाँव में दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और अब गाँव में बिजली आ गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं. राजकुमार द्विवेदी@8109323534
Posted on: Feb 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
गोदिया तबाही कर गइले बियाह रे विदेशिया...
अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर बिहार से भिखारी ठाकुर का एक विदेशिया गीत गा रही है:
हम ता खेलत राहिली अम्मा जी
गोदिया तबाही कर गइले बियाह रे विदेशिया-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी-
पिया गइले विदेशवा हे सजनी-
गोडवा में जूता नइखे हथवा में छता-
हे सजनी कैसी अकेली राहतव हे सजनी-
हमारा सोहात नाइके कउनो अरमनवा-
वोहवा चबात होहिहैं पनवा-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी-
रहिया तकत बीतल जाला मोरी उमरिया-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी...
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: Anita Kumari
तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया...बाल कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुदीक्षा आनंद एक बाल कविता सुना रही है:
तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया-
चाहे मुन्ना हो या मुनिया चाहे गुड्डा हो या गुडिया-
लड़की का गौरिया बनकर सबका मन बहलाती है-
इसको पिंजरे में मत डालो खुला छोड़कर इसको पालो...

