हमारे मोहल्ले में 150 लोगों के लिए कोई हैंडपंप नहीं है एक किलोमीटर दूर से पानी लाने जाते हैं...

ग्राम-करगीखुर्द माझापारा, पोस्ट-जोगिसार, ब्लाक-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा से बाबूलाल नेटी ग्रामीणों की पानी की समस्या बता रहे हैं वे कह रहे हैं कि यहाँ वार्ड क्रमांक 10 में 150 के आसपास जनसँख्या है लेकिन पानी नहीं मिल पाता है, पानी लेने के लिए 1 से 2 किमी तक जाना पड़ता है इसके लिए ग्राम सुराज और ग्राम सभा में आवेदन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है ग्रामीण परेशान है एक भी हैण्डपम्प नहीं है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन करें : CEO@7387673344, SDM@9425536137, PHE@9893485805. बाबूलाल नेटी@9669383380

Posted on: Jun 06, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

गाय-बकरी चराते समय बांसुरी की धुन...

भगतपारा ग्राम-धूमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी की मुलाक़ात आज अपने बुज़ुर्ग मामा रूपसाय मरावी से हुई है जो गाय-बकरी चराने का काम करते हैं और गाय-बकरी चराते समय अक्सर बांसुरी बजाते है, वे बता रहे हैं कि यह बहुत पारम्परिक धुन है जिसको लोग बहुत पुराने समय से बजाते आ रहे हैं जिस धुन को उनके मामा सुना रहे हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम विधवाओं को 7 और 5 साल से पेंशन नहीं मिल रहा, अधिकारी मिलेगा-मिलेगा कहते रहते हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-उमरखोही, विकासखण्ड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है जहां कन्हैयालाल केवट की मुलाक़ात दो विधवा महिलाएं सक्कु बाई और राजकुमारी बाई से हुई है जो बता रही है कि उनको 7 साल और 5 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, इसके लिए इन्होने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत कर चुके है अधिकारी मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन पर अभी तक नहीं मिला है और उनको इसके बगैर बहुत तकलीफ हो रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें : सी.ई.ओ.@8889849303, सचिव@8889445113.गाँव के साथी राजकुमारी@7049402937.

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पशुओ के आंख में कीचड़ का घरेलु उपचार -

भगतपारा, ग्राम-धुमाडाड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी किसान भाइयो को पालतू पशुओ के आंख में होने वाली बीमारी के घरेलू इलाज बता रहे हैं वे कह रहे हैं जब पशुओ के आंख में कीचड़ या पानी बहने लगता है, अँधा पन आने की संभावना होती है तब बरगद का दूध दो-दो दिन के अन्तराल में उनकी आँख में डाले जिससे ये बीमारी ठीक हो जाती है अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर रूपलाल मरावी@7089415537. वे बता रहे हैं कि पालतू पशु किसानों के लिए और खासतौर पर आदिवासी इलाकों में बहुत बड़े सहारा हैं और हमारे आसपास इस तरह के इलाज़ छुपे हुए हैं जिनको जानकार हम बेहतर इलाज़ कर सकते है और पैसे की भी बचत कर सकते हैं | अगले अंक में और जानकारी देंगे | मरावी@7089415537

Posted on: Jun 01, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मनरेगा में 40 लोगों ने काम किया, मजदूरी अब तक नहीं मिली, मांगने से देते नहीं कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-बानघाट पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुंची है वहां से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सुखराम, बैशाखू आदि है जो बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत मोतीलाल के यहाँ डबरी में लगभग 40 मजदूरो ने 2-5 हफ्ते काम किया था जिसका पूरा मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, इसके लिए इन्होने सरपंच के पास कई बार शिकायत किया था तो बोलते है हाँ मिल जायेगा लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : C.E.O.@7387673744, सरपंच@8827873604, सचिव@9575413638.

Posted on: May 30, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »