स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती 50 ग्राम, नीम की छाल 50 ग्राम, नीम की गिरी 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, कुटज की छाल 50 ग्राम, करंज की छाल 50 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| खाने में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द, सेमी, मछली का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
राधे-राधे कृष्ना कृष्ना, गोविंद गोविंद बोले ला...भजन गीत-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं :
ठाकुर जी के बानी जीवन के कहानी-
चारो युग में चले ला-
राधे-राधे कृष्ना कृष्ना-
गोविंद गोविंद बोले ला-
पिता शिव चंद्र उनकर माता मन मोहनी...
Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आँखों को सुरक्षित रखने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आँखों को सुरक्षित रखने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| भोजन करने के बाद गीले हाँथ आँखों में लगाना चाहिये| सोते समय आँखों में अच्छी क्वालिटी का सुरमा लगाना चाहिये| आँखों और सिर में ठण्डा पानी डालना चाहिये| गंदे हांथो से आँखों को साफ ना करें| गंदे कपडे से साफ नहीं करना है| ना काम रोशनी पढ़े ना ज्यादा में| किसी प्रकार का नशा ना करें| मौसमी फलो का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| केसर 40 ग्राम, आरोग्य वर्धनीवटी 30 ग्राम, त्रिफला 50 ग्राम, पुनर्नवा 25 ग्राम, शुद्ध गंधक 30 ग्राम, मंजिष्ठादी चूर्ण 30 ग्राम, नीम पंचांग 50 ग्राम, खालिदा छाल 20 ग्राम, हल्दी 30 ग्राम लें| सभी को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में चना, मटर, बैगन, उड़द की दाल, सेमी, गुड़, भुनी मछली का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सालों से बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
गाँव-रेगुलचेरुव, पंचायत-अम्रवारम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पक्षिम गोदावरी, राज्य आंध्र प्रदेश से नूपा हायतय्या बता रहे है| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे है| लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगा है| गाँव में 45 घर है| बिजली नहीं होने के कारण से रात को सांप, बिच्छू का डर रहता हैं| समस्या को हल कराने के लिये सरपंच के पास आवेदन दिये थे| लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है| सभी श्रोताओं से निवेदन है| अधिकारियों से बात कर गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें : कलेक्टर@9849865544. संपर्क नंबर@ 9494276392.
