गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है
ग्राम पंचायत जामगांव,ब्लाक-बस्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बावन राम गावड़े उपसरपंच जी गाँव मे शौचालय की समस्या को बता रहे है की गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है|किसी के घर में गड्डा नहीं है और किसी के घर में सीट व दीवाल भी नहीं बना है|इनका कहना है की इस कार्य के लिए सरकार से जो पैसा मिला था वह पैसा अधिकारी लोग खत्म कर चुके हैं|कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को दंड दिया जाए|संपर्क नंबर@9424224568, जिला कलेकटर@ 8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762.
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET
हमे गाँव में सरकारी योजना नहीं मिल रहा है कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-डीलमिली-डिलीमिली ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंडावी बता रहे है कि उन्हें आज तक सरकारी योजना का घर नहीं मिला है,अब वे एक छोटे सी मिट्टी से बना हुआ घर में रहते है,बारिश के मोसम में उनको रहना बहुत दिक्कत होता है,,ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओ का घर उन परिवार वालो के लिए मिल जाये तो उन्हें बारिश या गर्मी में रहने कि आच्छी जगह मिल सकता है,इसके लिए सरपंच व सचिव से बात करने से नहीं मिलेगा बता रहे है इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सरपंच@9131457869 सचिव@94060087666
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DEELMILI
हैंण्डपंप नही होने के कारण कुआं से पानी लाना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप नही है| हैण्डपंप नही होने कारण आधा किलोमाटर दुर कुआं से पानी लाना पड़ता है| वहां 20-25 घर कि जनसंख्या है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:PHE@8670541769, सरपंच@7587708124, संपर्क नंबर@7647907875, सीईओ@9406016762.
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
कैसे आयेंगे भगवान...भक्ति गीत-
बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है, “कैसे आयेंगे भगवान ” | अपने गीत, संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 27, 2022. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR
रोड नही होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-कटेनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोड़ीयाम बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल तक आने-जाने के लिए रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में सायकल भी नहीं चल पाता है बहुत कीचड़ हो जाता है, मरीजों को रोड तक बोह के लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, संपर्क नंबर@6263964196.
