वो मिलता है मुझे कभी सड़कों पर, तो कभी खाली फुटपाथ पर...कविता
के.एम. भाई कानपुर (उत्तरप्रदेश) से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर एक कविता सुना रहे हैं :
वो मिलता है मुझे कभी सड़कों पर-
तो कभी खाली फुटपाथ पर-
कभी नंगे बदन,तो कभी बहते आंसुओं संग-
कभी कोयले के ढेर पे-
तो कभी आलिशान बंगलों के मुंडेर पे-
वो मिलता है मुझे कभी चमचमाते जूतों तले-
तो कभी चाबुक की नोक तले-
कभी जूठे बर्तनों के बीच-
तो कभी टूटते अरमानों बीच-
वो मिलता है मुझे कभी मासूम सिसकियों के बीच-
तो कभी भूखे पेट के साथ-
कभी एक टुकड़ा रोटी की आश में-
तो कभी एक पल के प्यार में-
वो मिलता है मुझे एक पल की ख़ुशी के इंतजार में-
तो कभी एक सच्चे मित्र के इन्तजार में...
Posted on: Jun 12, 2016. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER
भजन करो ए गोरी नैहर में रहके, बहुत रोइहो जाके ससुरे में जईके...लोकगीत
राजेंद्र गुप्ता, ग्राम एवं विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक भजन गा रहे हैं :
भजन करो ए गोरी नैहर में रहके-
बहुत रोइहो जाके ससुरे में जईके-
काया विकल देख माया बजरिया-
गुरू के चरन में जी लागल नजरिया-
सतगुरू सनहिया में नहिया तुड़क नाशक-
आवागमन में भटक रहिबू – भजन करो ए गोरी नैहर में रहके...
Posted on: Jun 12, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: परवल की खेती से किसान हुए अमीर पर जंगल हलाकान...
Dilip Jaiswal from Dhandhapur village of Balrampur district in Chhattisgarh is telling us about a problem in farming of vegetable known as Parwal in local area( Trichosanthes dioica). This vegetable is grown in area from last decade which has made many farmers rich but it is destroying forest. Farmers cut twigs from trees to give support to climb this creeper like plant which has harmed forest in the area. Forest and Agri dept has not been able to check it who should find a way out. Dilip@9826781402
Posted on: Jun 12, 2016. Tags: DILIP JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
माँ के पेट से बेटी बोली मइया मुझे मार मत देना...बेटी बचाओ गीत
चिरौंजी लाल कुशवाहा, ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़(मध्यप्रदेश) से एक बेटी बचाओ अभियान पर एक गीत सुना रहे हैं:
माँ के पेट से बेटी बोली मइया मुझे मार मत देना-
जन्म जो लूंगी तेरे घर में नाम अमर कर दूँगी-
जिस दिन से मइया तूने अल्ट्रासाउंड कराया-
जन्म जो देती का सुनकर मन में तू घबराये-
जाकर के बाबुल से कह दो,मइया मुझे गिरा मत देना-
जन्म जो लूंगी...
भइया का जूठन खाकर में जिन्दा रह लूंगी
फटी किताबें मैं पढ़कर मैं आगे बढ़ लूंगी
दान दहेज़ में कुछ न लूंगी ,
महल,अटारी न जमीन लूंगी
जाकर बाबुल से कह दो,मइया मुझे गिर मत देना
Posted on: Jun 12, 2016. Tags: Chiraunjilal Kushwaha SONG VICTIMS REGISTER
No action on order to investigate complaints of alleged irregularities in Panchayat...
Shivannd Dwivedi is talking to Dinesh Singh in Lotni village of Sirmaur tehsil in Rewa district in MP who is showing him an order of investigation under article 40 of Panchayati Raj act on complaints of various alleged irregularities in the panchayat in Swachchh Bharat, Indira Awas, NREGA etc ( letter no 271-SDOS-2016). But no investigation has started in 3 months. You are requested to ask why to Tehsildar@9425439059 and SDM@9425174487. Shivanand@7869992139
