मोटा बोलकार हाथी की कहानी...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मोटा बोलकार हाथी की कहानी सुना रहे हैं | बहुत समय पहले की बात है भारत देश वन प्रदेश के नाम से जाना जाता था | सभी जीव जंतु में अनुशासन के कारण पर्यावरण आजकल से बेहतर था |बड़े-बड़े वन प्राणियों में हाथियों की चर्चा सभी जीव जगत में हुआ करती थी. हाथी साम्राज्य में चारो ओर खुशहाली थी. सभी आपस में सीखने सिखाने का कार्य करते थे और बेहतर समाज के निर्माण में लगे हुए थे, इसी कार्य में बिहार प्रदेश का मोटा बोलकार हाथी भी अपना योगदान दे रहा था| हाथी साम्राज्य में तरह-तरह के प्रयोग किये जा रहे थे| सूचना क्रांति के दस्तक देने के साथ ही बड़ा हाथी ने देश के चुने हुए हाथियों के साथ बातचीत की और नये तकनीक से परिचय करवाया...( आगे सुनिये)

Posted on: Mar 04, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सुना सजनी हमार, दूल्हा आएन साथिन द्वार...विवाह गीत

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से दीपू झा व्यास एक विवाह गीत सुना रहे है:
सुना सजनी हमार, दूल्हा आएन साथिन द्वार-
भीड़ लागेल छे अपार, आला डाला न लियो सवार के-
सुना सजनी हमार, दूल्हा आएन साथिन द्वार-
ऐ सखी दूल्हा नि रेखू, ना मारे ना कोई जादू ना टोना-
ऐ सखी दधि केसर लगावो इनके बाल पे-
इल्वन से सभी दोनों गाल पे...

Posted on: Mar 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हंसना सीखो, भंवरों से नित गाना...प्रेरणा गीत

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से आकाश कुमार एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
फूलों से नित हँसना सीखो-
भंवरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से-
नित सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो-
कोमल भाव बहाना-
दूध और पानी से सीखो-
मिलना और मिलाना...

Posted on: Mar 02, 2017. Tags: AKASH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

छोटी सी जिंदगी है, हर बात मे ख़ुश रहो...गज़ल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) सुनील कुमार एक गज़ल सुना रहे है:
छोटी सी जिंदगी है, हर बात मे ख़ुश रहो-
जो चेहरा पास ना हो, उसकी आवाज मै खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है आ...आ...लाला...ला.ला हो हो-
कोई रूठा हो आपसे उसके अंदाज में खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है हर बात में खुश रहो-
जो लौट के नहीं आने वाले उनकी याद में खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है, हर बात में खुश रहो, आ-आ...ला...ला...

Posted on: Mar 02, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जागो रे गोंडवाना, जागो रे गोंडवाना, जाती भुलागे धरम भुला गए...गोंडवाना गीत

ग्राम+पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो रे गोंडवाना, जागो रे गोंडवाना-
जाती भुलागे धरम भुला गए-
जाती भुला गए धरम भुला गए-
और भुलागे, गोंडवाना वाना-
जागो रे गोंडवाना, जागो रे गोंडवाना-
माता भुला गए पिता भुला गए-
जंगल भुला गए, जमीन भुला गए-
भाषा भुला गए, किताब भुला गए-
और भुला गए, गोंडवाना – लिखाई भुला गए, पड़ाई भुला गए-
और भुला गए, गोंडवाना...

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »