माचल बा तबाही पूरा देश, गाँव एरिया न...भोजपुरी कोरोना गीत-
ओम प्रकाश यादव भोजपुरी में कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
माचल बा सबही पूरा देश, गाँव एरिया न-
जब से भईलाल बा कोरोना के बिमरिया न-
माचल बा तबाही पूरा देश, गाँव एरिया न-
जब से भईलाल बा कोरोना के बिमरिया न...
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA SONG OMPRAKASH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में रुके हैं, राशन मिलने से समस्या का निराकरण हो गया...
ग्राम-बोधिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण वहां रुके हैं, डिंडौरी जिले के निवासी हैं, वहां पर उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9009256935.
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP SANT KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में खाने की समस्या थी, मदद मिलने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-महलुंगे, तहसील-खेड़, पुणे (महाराष्ट्र) से उदय कुमार अहिरवार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, उनके साथ लगभग 30 लोग हैं, काम बंद है जिसके कारण पैसा नहीं मिलता है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उन्हें खाने के लिये मिला रहा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकरियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9200361769.
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG UDAY KUMAR AHIRWAR VICTIMS REGISTER
खाने की समस्या है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-इटाहा, विकासखण्ड-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण वे घर से बाहर नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, रासन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, इस संबंध में सरपंच सचिव से बात करने पर वे ध्यान नहीं देते हैं, राशन देने से माना कर दे रहे हैं इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे खाने की समस्या न हो|
सेकेट्री@9009784484. संपर्क नंबर@7757084225. (165238)
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER
विकलांग हैं, राशन कार्ड नहीं है, राशन की समस्या होती है...
ग्राम-मनकादार, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामशरण कोल और लुगगरहा बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे विकलांग हैं एक देख नहीं सकते हैं दूसरे हांथ से विकलांग है, भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753958083. (165236)
