हमारे गांव में पुल की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बंडापारा, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरत कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया नहीं बना है, वहाँ के लोग नदी मे पथर बिछा के आगमन करते है| बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए है, लेकीन अभी तक गाँव में पुल नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें: सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@9406109008.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयमती बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत में लिखित में आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666, संपर्क नंबर@7828067726.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
गांव में पानी नहीं होने के कारण लोगों को दुर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उदेश कुमार कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है| गांव में बोरिंग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कुआं का पानी पीना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| CEO@9406166884, सरपंच@7974104633. संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
ऊंचे नीचे पर्वत पे मैया तेरा बसेरा है... भजन
करण शर्मा, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से एक भजन सुना रहे हैं:
ऊंचे नीचे पर्वत पे मैया तेरा बसेरा है,
मैया तेरे द्वारे पे एक अंधा आया है,
अंधे को तेरा सहारा है मां,
मैया तेरे द्वारे एक लंगड़ा आया है,
ऊंचे नीचे पर्वत पे मैया तेरा बसेरा है...
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BHAJAN PRYAGRAJ SONG UP
तू इतनी दूर क्यों है मां... देशभक्ति गीत
भीम प्रसाद उत्तर प्रदेश से श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं:
तू इतनी दूर क्यों है माँ,
बता नाराज है माँ,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू,
गले फिर से लगा ले तू,
ओ माँ प्यारी माँ,
ओ माँ प्यारी माँ,
तेरे आँचल की छाया को,
मेरी नींदे तरसती हैं,
तेरी यादो के आँगन में,
मेरी आँखे बरसती हैं,
परेशान हो रहा हूँ मैं...
