सहकार रेडियो : जन-मन की बात

श्रोताओं, सीजीनेट पर आप सुन रहे हैं, सहकार रेडियो का कार्यक्रम “जन-मन की बात” किसान आन्दोलन के ऊपर| “मज़दूर बिगुल” अखबार के संपादक अभिनव का फ़ोन पर साक्षात्कार लिया है पवन सत्यार्थी ने, जिसमे उन्होंने इस आन्दोलन के वर्ग-चरित्र का मूल्यांकन करते हुए इसे कुलकों और धनी किसानों की नुमाइंदगी करने वाला आन्दोलन बताया जो कि कुल किसान आबादी का बहुत छोटा हिस्सा हैं| उन्होंने कहा कि “छोटे किसानों और खेतिहर मज़दूरों की बहुसंख्यक आबादी को उनकी वर्ग मांगों पर संगठित करने की ज़रूरत है, जिसमे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग कत्तई नहीं हो सकती”| इसके अलावा, किसान आन्दोलन से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी उनसे विस्तार से बात हुई| https://www.sahkarradio.com

Posted on: Dec 18, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सैट जन अगर पिछ्ड़ेगे तो जनता कहलायेंगे-

राज्य-मध्यप्रदेश बड़वानी से सुरेश कुमार सिख बता रहे है,एक बार गुरु और शिष्य गाँव में गए तो गाँव वालो ने उनका स्वागत स्वीकार किया, तथा उन्हें भोजन कराया तो गुरु ने उन्हें आशीर्वाद दिया की तुम पिछड़ जाओ, अलग-अलग गाँवो में चले जाओ, उनके शिष्य गुरु पर क्रोधित हुई परन्तु उन्होंने वह बिना कुछ कहे गुरु के साथ आगे चले गए, जब वे दुसरे गाँव पहुचे गाँव वाले उनके साथ दासता की गुरु ने हँसते हुए आशीर्वाद दिया की तुम कभी भी नहीं पिछड़ो और इसे गाँव में बने रहो परन्तु सुन कर शिष्य से रहा नहीं गया, और उन्होंने पूछा की आपने आशीर्वाद क्यों दिया, सैट जन अगर पिछ्ड़ेगे तो जनता कहलायेंगे, दुष्ट अगर नहीं पिछड़गे तो एक गाँव में सिमित रहेंगे ID(182833)GM

Posted on: Dec 18, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

गांव के बजारों में दैनिक जरूरत के सामान का विक्रय होता है-

ग्राम-गोरियापाल, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सोमनाथ पोडियम गाँव के बाजार के बारे में बता रहे है |गोरिया पाल के बाजार में साग सब्जी व साबुन, नमक ,मिर्ची दैनिक जरूरत के सामान का भी विक्रय होता है, वह मुर्गा बाजार भी होता है, वह दूर दराज के गाँवो के मुर्गा लड़ाई का आनंद लेने लोग आते व पैसा लगा कर हार जीत खेल खेलते है|गाँव के और अन्य गाँव के लोग वनोपज में मुआ, धान,कोसरा व्यापारिक सामान बेचने लाते है और अपनी ज़रूरत के सामान खरीद कर ले जाते है |देसी शराब भी मिलता है, गाँव के महिलाये लाती है| ID(182846)GM

Posted on: Dec 18, 2020. Tags: STORY

गांव के ग्रामीण को बेहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर मार दियें-

ग्राम पंचायत-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राजू राना साथ में नक्सली पीड़ित हिंसा की एक घटना के बारे में बच्ची गोपनीयता से बताने का प्रयास कर रहे है |नक्सलियो ने रात सोने के समय घर आये और बालक को उठा कर कुछ दूर ले गए और उसकी पत्नी को पानी मांगने के बहाने पानी लाने को भेजा| और पति को मौत के घाट उतारा दिया |मृतक के बेटी ने कहा वह अभी दसवी कक्षा में है और वह डॉक्टर बनना चाहती है यह उसका सपना है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302161008. (182936) GT

Posted on: Dec 18, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सुविचार : हिंसा से किले जीते जाते हैं दिल नहीं...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व सुविचार प्रस्तुत कर रहे हैं:
हिंसा से किले जीते जाते हैं दिल नहीं|
अहिंसा से दिल जीते जाते हैं और दिल जीतने वाला सदियों तक अमर रहता है लेकिन किले जीतने वाला आज है कल मिट जायेगा इसलिये अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिये| सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिये| (AR)

Posted on: Dec 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »